Lok Sabha chunav 2024:आज पिलखुआ में सीएम योगी की जनसभा होगी, जहां वे नाराज क्षत्रिय समाज को मनाने का प्रयास करेंगे।

Lok Sabha chunav 2024:आज पिलखुआ में सीएम योगी की जनसभा होगी, जहां वे नाराज क्षत्रिय समाज को मनाने का प्रयास करेंगे।
Facebook
X
WhatsApp

Lok Sabha chunav 2024:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में आज पिलखुवा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी के तमाम पदाधिकारी योगी आदित्यनाथ की इस जनसभा को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। यहाँ जुटने वाली भीड़ ही क्षत्रिय बाहुल्य इस क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार अतुल गर्ग के राजनीतिक कद का फैसला करेगी।

Lok Sabha chunav 2024:गाजियाबाद लोकसभा सीट पर मौजूदा सांसद देने से नाराज है लोग

image 33

गाजियाबाद लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने मौजूदा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल डॉक्टर वीके सिंह का टिकट ऐन मौके पर काट दिया था। जनरल वीके सिंह के स्थान पर भारतीय जनता पार्टी ने गाजियाबाद शहर सीट के विधायक और उत्तर प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग को चुनाव मैदान में उतारा है। जनरल वी के सिंह का टिकट काटने से गाजियाबाद का क्षत्रिय समाज भारतीय जनता पार्टी से बेहद खफा चल रहा है। क्षत्रिय समाज के लोग अपने समाज की उपेक्षा का आरोप लगाकर न केवल गाजियाबाद बल्कि उत्तर प्रदेश के दूसरे कई क्षत्रिय बाहुल्य इलाकों में भाजपा के खिलाफ लगातार पंचायत कर रहे हैं।

image 34

Lok Sabha chunav 2024:सीएम योगी राजूपतों की नाराजगी दूर करने का करेंगे प्रयास

गाजियाबाद लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली धौलाना विधानसभा सीट क्षत्रिय बाहुल्य मानी जाती है। यहां का साठा-84 का क्षेत्र ठाकुर समाज के गढ़ के रूप में पहचाना जाता है। भारतीय जनता पार्टी से नाराज चल रहे क्षत्रिय समाज ने धौलाना में बुधवार को ही क्षत्रिय स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित किया था, जिसमें भाजपा को सबक सिखाने का ऐलान किया गया है। भारतीय जनता पार्टी क्षत्रिय समाज को साधने के लिए ही इस समाज से आने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा आज पिलखुवा में करने जा रही है।(Lok Sabha chunav 2024) योगी आदित्यनाथ की इस जनसभा पर सभी राजनीतिक पंडितों की नजरें टिकी हुई हैं क्योंकि इस सभा में शामिल होने वाली भीड़ से ही क्षत्रिय बाहुल्य क्षेत्र में अतुल गर्ग के राजनीतिक कद का फैसला होगा।

https://youtu.be/azZbpxLyp4M?si=01betqekClMx3U7l

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें