Delhi Excise Policy: CM अरविंद केजरीवाल से जेल में मिले मंत्री सौरभ भारद्वाज, मुख्यमंत्री ने उनसे क्या कहा?

Facebook
X
WhatsApp

Delhi Excise Policy: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है. दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई. उन्होंने बताया कि दोनों के बीच कई मसलों को लेकर चर्चा हुई. (Delhi Excise Policy) इस दौरान मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सीएम का संदेश देते हुए कहा कि दिल्लीवासियों के आशीर्वाद से वो अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जानकारी देते हुए कहा, “हमने तिहाड़ जेल प्रशासन से 12.30 का समय लिया था और उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के लिए मेरे नाम की अनुमति दी. उन्होंने कहा है कि उनके बारे में दिल्ली वाले चिंता न करें, वो बहुत मजबूत हैं”.

image 240

Delhi Excise Policy: सौरभ भारद्वाज ने की सीएम केजरीवाल से मुलाकात

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जानकारी देते हुए कहा, ”मैं सीएम अरविंद केजरीवाल से मिला और उनसे आधे घंटे तक बात की. (Delhi Excise Policy) मुलाकात के दौरान बीच में एक ग्रिल और एक दर्पण था और दूसरी तरफ सीएम बैठे थे. हमने फोन के जरिए बातचीत की. उनसे अच्छी बातचीत हुई. उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों को चिंता नहीं करनी चाहिए और दिल्लीवासियों के आशीर्वाद से वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.”

image 241

जेल में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन देने के बारे में पूछे जाने पर आप नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ”मुझे लगता है कि यह जानकारी आपको प्रशासन से मिल सकती है.” वहीं चुनाव को लेकर रणनीति के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि चर्चाएं तो बहुत हुई हैं लेकिन इस तरह की नहीं कि कैमरे के सामने बात कर सकें”.

image 242

बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता लगातार ये आरोप लगा रहे हैं कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ जेल में अपराधियों की तरह बर्ताव किया जा रहा है. इससे पहले पिछले हफ्ते पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी जेल में सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी. (Delhi Excise Policy) उन्होंने भी कहा था कि उनके साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है. वहीं, आप नेता और सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया था कि तिहाड़ जेल सीएम के लिए यातना गृह की तरह हो गया है. उन्होंने कहा था कि जेल में सीएम अरविंद केजरीवाल का मनोबल तोड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है.

https://youtu.be/948xvD1dTXc?si=VisVjBIAAp2wenTT

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें