Hardoi Crime: प्रदेश में महिलाओं से संबंधित अपराध रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। शासन और पुलिस की लाख कोशिशें के बाद भी आए दिन महिलाओं व किशोरियों से संबंधित अपराध हो रहे हैं जिनको लेकर प्रदेश के मुखिया चिंता जता चुके हैं। साथ ही पुलिस के उच्च अधिकारियों को इस बाबत सख्त निर्देश भी दिए गए हैं।( Hardoi Crime)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार महिलाओं से संबंधित अपराध की समीक्षा करते रहते हैं। सीएम योगी द्वारा पुलिस के अधिकारियों को महिलाओं से संबंधित अपराध में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं लेकिन निर्देशों के बाद भी महिलाओं से संबंधित अपराध प्रदेश में हो रहे हैं।
बिहार के Youtuber मनीष कश्यप ने दिल्ली में ली BJP की सदस्यता#BJP #manishkashyap #political #Election2024 #NewsUpdate #india24x7livetv pic.twitter.com/apT1HZ0cYP
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) April 25, 2024
Hardoi Crime: किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया
हरदोई में एक किशोर ने पांच वर्षीय नाबालिग किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया और मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित द्वारा अपने परिजनों को आपबीती सुनाइ। पीड़ित के परिजनों द्वारा यूपी डायल 112 पर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची डायल 112 द्वारा पीड़ित किशोरी व उसके परिजनों को लेकर थाने पहुँची, जहां पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल प्रवेश परीक्षण करा रही है।

Hardoi Crime:टीम कर रही किशोर की तलाश
मल्लावां में 5 वर्षीय किशोरी के साथ हुए रेप से गांव में हड़कंप मच गया है। किशोरी गांव में एक बारात को देखने अपने परिजनों के साथ गई थी, जहां गांव के ही एक किशोर द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर प्राथमिक विद्यालय के पीछे ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया है।।( Hardoi Crime) इसके बाद पीड़ित परिजनों के साथ मल्लांवा कोतवाली पहुंची और किशोर के विरुद्ध तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर किशोर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।पुलिस द्वारा नाबालिग का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस लगातार किशोर की गिरफ्तारी के भी प्रयास कर रही हैं जल्दी किशोर को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।










