Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज यानी 26 अप्रैल को हो रहा है। दूसरे चरण के तहत यूपी में 8 सीटों पर वोटिंग हो रही है। चुनाव के इस फेज में यूपी के कई धुरंधर नेता चुनावी मैदान में है, जिनकी किस्मत का फैसला आज जनता वोटों के माध्यम से कर रही है। बीते दिनों सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने कन्नौज से नामांकन पर्चा भी भर दिया है।
दिल्ली: AAP और BJP पार्षदों के हंगामे के कारण नहीं हो सकी सदन की पहली बैठक#DelhiHighCourt #AamAadmiParty #BJP #government #political #NewsUpdates #india24x7livetv pic.twitter.com/zCUFsCr2bR
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) April 26, 2024
Lok Sabha Election 2024 : जानिए चल और अचल संपत्ति

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2009 में कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उस समय नामांकन के दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्योरा देते हुए दर्शाया कि उनके पास चल संपत्ति 3 करोड़ 83 लाख 24 हजार 500 रुपये थी। वहीं अचल संपत्ति एक करोड़ 69 लाख 58 हजार 657 रुपये बताई थी। इस बार के चुनावी हलफनामे में उनकी चल संपत्ति 9 करोड़ 12 लाख 91 हजार 728 रुपये दर्शायी गई है। वहीं अचल संपत्ति 17 करोड़ 22 लाख 858 हो गई है। इसी तरह करीब पांच गुणा उनकी चल और अचल संपत्ति बढ़ी है।
Lok Sabha Election 2024 : अखिलेश पर 74 लाख से अधिक का कर्ज

वित्तीय वर्ष 2022-23 में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की आयकर विवरणी के अनुसार उनकी कुल आय 84,51,721 रुपये है, जबकि उनकी पत्नी डिंपल यादव की वित्तीय वर्ष 2022-23 आयकर विवरणी के अनुसार उनकी कुल आय 67,50,148 रुपये है दर्शायी गयी है। जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव पर करीब 74 लाख 44 हजार 644 रुपये कर्ज भी है जबकि साल 2009 में अखिलेश पर कोई भी कर्ज नहीं था। पत्नी डिंपल पर 25 लाख 40 हजार 904 रुपये का कर्ज है।
Lok Sabha Election 2024 : डिंपल यादव के पास हैं हीरे मोती के आभूषण
जारी हलफनामे के अनुसार, अखिलेश की दो बेटी है, जिनका नाम अदिति और टीना है। बेटे का नाम अर्जुन है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष के पास कोई आभूषण नहीं है। वहीं पत्नी डिंपल यादव के पास स्वर्ण, हीरे, मोती के आभूषण हैं, जिनकी कीमत लगभग 59 लाख 76 हजार 687 रुपये है। अखिलेश यादव के पास 76 हजार की कीमत का फोन है।

Lok Sabha Election 2024 : अखिलेश यादव के पास नहीं है कोई गाड़ी
हलफनामे के अनुसार, अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल के पास एक लाख 25 हजार रुपये का कंप्यूटर है। अखिलेश यादव के पास व्यायाम के लिए घर में आधुनिक मशीनें हैं। इन मशीनों की कीमत 5 लाख 34 हजार 458 रुपये है। इसके अलावा बैंक खाता, एलआईसी समेत कई कंपनियों के पालिसी भी अखिलेश यादव के पास है। सपा अध्यक्ष व उनकी पत्नी के नाम न कोई गाड़ी है और न ही सुरक्षा के लिए कोई लाइसेंसी असलहा है।









