Barabanki: मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत डीएम इलेवन वर्सेज स्वीप इलेवन के बीच क्रिकेट मैच आयोजित

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki: बाराबंकी बुधवार को सफेदाबाद स्थित द एनसे स्कूल के ग्राउंड में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम “स्वीप” के तहत डीएम इलेवन वर्सेज स्वीप इलेवन टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। (Barabanki) किक्रेट की शुरुआत टॉस से हुई। स्वीप इलेवन टीम की कप्तान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुश्री काव्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 12 ओवर के मैच में स्वीप इलेवन टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाए। स्वीप इलेवन टीम की तरफ से एसपी श्री दिनेश कुमार ने सर्वाधिक 35 रन और सीडीओ श्री अ सुदन ने 25 रनों का योगदान दिया।

WhatsApp Image 2024 04 25 at 3.12.28 PM

Barabanki

वही जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएम इलेवन टीम की शुरुआत बहुत अच्छी रही। (Barabanki) डीएम श्री सत्येन्द्र कुमार ने सिक्सर व चौकों से शानदार शुरुआत की। लेकिन रनों की रफ्तार बाद में धीमी होती गयी और 2 विकेट खोकर 87 रनों पर ही टीम डीएम इलेवन सिमट गई और स्वीप इलेवन टीम ने 13 रनों से मैच जीत लिया। डीएम श्री सत्येन्द्र कुमार ने नाबाद 53 रनों का स्कोर अपनी टीम में जोड़ा, जिसके लिये उन्हें मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर जिले के अधिकारीगण भी मौजूद रहे। प्रवक्ता श्री आशीष पाठक ने शानदार कमेंट्री की।

रिपोर्ट- रवि मिश्रा

https://youtu.be/bqDZzx_Z2d0?si=qgg77j7WmUnfieAI

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें