Lok Sabha Elections: असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्तार अंसारी को बताया ‘शहीद’, कहा- ‘उसे जहर देकर मार दिया’

Facebook
X
WhatsApp

Lok Sabha Elections: एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी गुरुवार को वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने पीडीएम मोर्चा की संयुक्त जनसभा में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा. ओवैसी ने मुख्तार अंसारी को नेक दिल का इंसान बताते हुए उसे शहीद बताया और कहा कि मोदी का गारंटी का मतलब है मुसलमानों से नफरत.

ओवैसी भाषण देते हुए कहा कि बनारस गंगा जमुनी तहजीब का शहर है. ये कबीर और बिस्मिल्लाह खान का शहर है और अब वक़्त आ गया है कि भाजपा, संघ परिवार और जुबान से इंसाफ करने वालों से पूरी तरह छुटकारा चाहिए. (Lok Sabha Elections) असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्तार अंसारी को बताया ‘शहीद’, कहा- ‘उसे जहर देकर मार दिया’) यह पीडीएम न्याय मोर्चा सिर्फ इस लोकसभा चुनाव तक नहीं बाकी आने वाले पंचायत और विधानसभा चुनाव और इंसाफ मिलने तक बना रहेगा.

image 267

Lok Sabha Elections: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना

ओवैसी ने कहा, सपा कहती है कि हम भाजपा की B टीम है लेकिन, 2014 से लेकर 2022 तक वो चुनाव क्यों हारते रहे. (Lok Sabha Elections) इसका जवाब नहीं दे पाए. वो खुद भाजपा को जिताने में मदद कर रहे हैं. उनका आधा परिवार नरेंद्र मोदी के साथ चाय पीता है. आप लोगों ने उनके लिए बहुत दरी बिछा ली अब आने वाले समय में अखिलेश यादव आपके लिए दरी बिछाएंगे.

मुख़्तार अंसारी को बताया शहीद

ओवैसी ने मुख़्तार अंसारी की मौत को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा और कहा, “मैं किसी बाप से डरने वाला नहीं है. मैं कहता हूं कि मुख्तार अंसारी एक इंसान था, वो न्यायिक हिरासत में था, ज़हर देकर मार दिया उसे वो एक शहीद है.”
ओवैसी ने पीएम मोदी के मंगलसूत्र वाले बयान पर कहा कि अब हमारी जुबान मत खुलवाओ नहीं तो बात बहुत दूर तक जाएगी. हमें घुसपैठी कहा जाता है. जबकि हमने मुल्क को आजाद करवाया.

image 268

ओवैसी ने कहा, हमें कहा जाता है कि मुस्लिम ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं तो पीएम मोदी के कितने भाई हैं. अमित शाह के परिवार में कितने सदस्य हैं. यहां तक की आरएसएस के गोवलकर के परिवार में कितना सदस्य हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इतना झूठ मत बोलो मोदी जी.

https://youtu.be/bqDZzx_Z2d0?si=qgg77j7WmUnfieAI

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें