UP Lok Sabha Election : राहुल और प्रियंका के नाम पर आज लग सकती है मुहर,जानिए कौन किस सीट से लड़ रहा चुनाव

UP Lok Sabha Election : राहुल और प्रियंका के नाम पर आज लग सकती है मुहर,जानिए कौन किस सीट से लड़ रहा चुनाव
Facebook
X
WhatsApp

UP Lok Sabha Election : कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की आज महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। इस बैठक के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी पर फैसला लिया जा सकता है। कांग्रेस सूत्रों का कहना कि आज देर शाम को होने वाली समिति की महत्वपूर्ण बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों के अलावा कुछ अन्य सीटों पर चर्चा होने की संभावना है। कांग्रेस अभी तक देश भर में 317 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है मगर कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों पर अभी तक पार्टी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

जानकार सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर मतदान खत्म होने के बाद अब आज अमेठी से राहुल गांधी की उम्मीदवारी का बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इसी तरह रायबरेली में सोनिया गांधी की विरासत उनकी बेटी प्रियंका गांधी को सौंपने पर भी मुहर लगाई जा सकती है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अलावा इन दोनों क्षेत्रों के पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता इस बाबत लंबे समय से मांग करते रहे हैं।

1715453 priyanka gandhi vadra rahul gandhi

UP Lok Sabha Election : वायनाड की वोटिंग के बाद लग सकती है मुहर

image 283

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2004 से 2019 तक अमेठी लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें अमेठी सीट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भी प्रदेश कांग्रेस के नेता और अमेठी के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मांग कर रहे हैं कि इस क्षेत्र से राहुल गांधी को ही चुनाव मैदान में उतारा जाए। हालांकि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व अभी तक वायनाड में वोटिंग खत्म होने का इंतजार कर रहा था। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मानना था कि अमेठी से राहुल की उम्मीदवारी का फैसला लेने पर वायनाड की वोटिंग पर बुरा असर पड़ सकता है।

अब केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में वोटिंग के बाद राहुल का अमेठी से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। बीच में राहुल के बहनोई राबर्ट वाड्रा का नाम भी अमेठी लोकसभा सीट से उछला था मगर अमेठी के कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस सीट पर राहुल गांधी के अलावा किसी और नेता के नाम पर विचार नहीं किया जा रहा है। जानकार सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी इस लोकसभा सीट पर दो मई को नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

UP Lok Sabha Election : प्रियंका को सौंपी जा सकती है रायबरेली की विरासत

इसी तरह रायबरेली के लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस नेतृत्व की ओर से प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी का ऐलान किया जा सकता है। सोनिया गांधी ने 2004 से अभी तक लगातार रायबरेली सीट का लोकसभा में प्रतिनिधित्व किया मगर अब वे राजस्थान से राज्यसभा की सदस्य बन चुकी हैं। उन्होंने पहले ही इस बार लोकसभा चुनाव न लड़ने का मन बना लिया था। इसके बाद उन्होंने रायबरेली के लोगों के नाम भावुक चिट्ठी भी लिखी थी।

कांग्रेस चुनाव समिति की अहम बैठक आज | Congress Meeting Today | Rahul Gandhi  | Priyanka Gandhi | Lok Sabha Election 2024 | | Lok Sabha Election:  कांग्रेस चुनाव समिति की अहम

जानकार सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी पहले चुनाव लड़ने को तैयार नहीं थीं मगर पार्टी नेताओं के लगातार अनुरोध करने पर उन्होंने रायबरेली से चुनाव लड़ने पर अपनी सहमति दे दी है। हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी तक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। यदि कांग्रेस नेतृत्व ने प्रियंका गांधी के नाम पर मुहर लगा दी तो यह उनकी चुनावी राजनीति की शुरुआत होगी। राजनीति के मैदान में वे पिछले कई वर्षों से सक्रिय हैं मगर उन्होंने अभी तक एक भी चुनाव नहीं लड़ा है।

UP Lok Sabha Election : गाजियाबाद में राहुल ने दिया था बड़ा बयान

गाजियाबाद में पिछले दिनों कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राहुल गांधी से अमेठी से चुनाव लड़ने की संभावनाओं के बारे में सवाल पूछा गया था तो उसके जवाब में राहुल गांधी का कहना था कि इस बाबत फैसला पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति को लेना है। इस संबंध में पार्टी का उन्हें जो भी आदेश मिलेगा,वे उसे मानेंगे।

image 284

सियासी जानकारों का मानना है कि राहुल गांधी ने मीडिया को यह जवाब जरूर दिया है, लेकिन हर किसी को इस बात की पुख्ता जानकारी है कि अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ने के संबंध में आखिरी फैसला राहुल और प्रियंका को खुद ही लेना है। दोनों की रजामंदी होने के बाद पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से इस बाबत बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

UP Lok Sabha Election : अयोध्या में रामलला के दर्शन कर सकते हैं राहुल-प्रियंका

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद राहुल और प्रियंका अयोध्या का दौरा भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह अपनी चुनावी सभाओं के दौरान इस बात को लेकर जोरदार हमला करते रहे हैं कि कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में हिस्सा नहीं लिया। वे कांग्रेस और राहुल गांधी को राम विरोधी बताने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

कांग्रेस लोकसभा उम्मीदवार सूची: राहुल गांधी अमेठी से, प्रियंका रायबरेली से?  यहां वह सूची है जो वायरल हो रही है - द इकोनॉमिक टाइम्स

ऐसे में राहुल और प्रियंका अयोध्या जाकर भगवान रामलला का दर्शन कर सकते हैं। यदि राहुल और प्रियंका ने यह कदम उठाया तो निश्चित रूप से कांग्रेस को भी जवाबी हमला करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों की चुनावी संभावनाएं भी मजबूत होंगी।

https://youtu.be/VOgsNgvqo8k?si=VvH1UasnRW5yi5py

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें