MI vs KKR: मुंबई और कोलकता के मैच में ये खिलाड़ी बनाएगा सबसे ज्यादा रन!

Facebook
X
WhatsApp

MI vs KKR: आईपीएल 2024 में 02 मई को मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। मुंबई की टीम इस मैच को अपने घर में खेलेगी। टीम इस मैच में जीत हासिल कर अंक तालिका में अपने कुछ हालात सुधारना चाहेगी। कोलकाता नाइट राइडर्स के शेर भी जीत के इरादे से ही मैदान में उतरेंगे। लेकिन किसी भी आईपीएल मैच में हार या जीत खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि मुंबई और कोलकता के बीच होने वाले मैच में कौन सा खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाएगा।

MI vs KKR

आपको बताते चलें कि मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले कल के इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। इस आईपीएल में उनका प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है, फैंस ने भी रोहित को इस पूरे टूर्नामेंट में पूरा समर्थन दिया है। (MI vs KKR) मुंबई की पिच पर रोहित शर्मा अक्सर बड़ी पारी खेल जाते हैं, इसी कारण से उन्हें इस सूची में सबसे ऊपर रखा जा रहा है।

image 55

रोहित शर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव से भी मुंबई इंडियंस के तमाम फैंस को इस मैच में बेहद उम्मीद रहेगी। पिछले कुछ मैचों में यादव अपनी लय में दिखाई नहीं दिए। लेकिन जब भी वह मुंबई की पिच पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं। तो उनका फॉर्म 7वें आसमान पर चला जाता है। सूर्यकुमार यादव को 360 डिग्री के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने इसी मैदान से यह उपलब्धि भी हासिल की है। कल के मैच में वह निश्चित रूप से रनों की बारिश करेंगे।

image 56

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस के दो धाकड़ बल्लेबाजों के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले सलामी बल्लेबाज फिलिप साल्ट भी कल के मुकाबले में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। (MI vs KKR) क्योंकि इस आईपीएल के 9 मैचों में उन्होंने 180.65 के स्ट्राइक रेट से कुल 392 रन बनाए हैं। वहीं सुनील नारायण भी 9 मैचों में लगभग 185 के स्ट्राइक रेट से 372 रन बना चुके हैं। वह भी कल बड़ी पारी खेल सकते हैं।

https://youtu.be/yml12B4ucWI?si=Wb8U2m112ASmDPPc

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें