Sonbhadra: विश्व पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत हिण्डाल्को फुटबॉल मैदान में रोमांचक हैंडबॉल मुकाबला

Facebook
X
WhatsApp

Sonbhadra: रेणुकूट विश्व पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत हिण्डाल्को फुटबॉल मैदान में हैंडबॉल मैच का आयोजन किया गया। यह मैत्री हैंडबॉल मैच यूटिलिटी टीम और हिण्डाल्को कॉमन के बीच खेला गया।

Sonbhadra

हिण्डाल्को कैंटीन विभाग के प्रबंधक विनोद सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का अभिनंदन करते हुए मैच का शुभारंभ किया। (Sonbhadra) यूटिलिटी टीम की तरफ से अकाश, संजय, किशन, पियूष और सुधांशु ने शानदार प्रदर्शन किया। अंत में राजेश इंदोलिया, विनोद सिंह, वेद प्रकाश के हाथो खिलाड़ियों को पुरस्कार दे कर उनका सम्मान किया गया। यूटिलिटी टीम का संचालन महेंद्र तिवारी और हिण्डाल्को कॉमन टीम का संचालन बैजू जी ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मनोरंजनालय की टीम ने किया।

WhatsApp Image 2024 06 12 at 4.49.20 PM

मनोरंजनालय विभाग की टीम ने कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन करते हुए इसे यादगार बना दिया।

यह मैच न केवल खिलाड़ियों के लिए रोमांचक रहा, बल्कि दर्शकों ने भी इस खेल का भरपूर आनंद लिया।

हिण्डाल्को द्वारा आयोजित यह मैच न केवल खिलाड़ियों में खेल भावना को बढ़ावा देने वाला था, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का भी एक सराहनीय प्रयास था।

रिपोर्ट- सुनील ठाकुर

https://youtu.be/SEy6_txbJMk?si=MEYQwoERjAFXDqB9

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें