Sonbhadra: हिण्डाल्को रेणुकूट को मिला प्रतिष्ठित फेम नेशनल अवार्ड

Facebook
X
WhatsApp

Sonbhadra

रेणुकूट। हिण्डाल्को रेणुकूट को जनसंचार एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर फेम (फेडरेशन ऑफ एक्सीलरेटेड एंड मास एम्पॉवरमेंट) नेशनल अवार्ड- 2024 प्रदान किया गया है। देहरादून के प्रतिष्ठित होटल सेफर्ट सरोवर में 12 जून को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में देश की लगभग 100 से अधिक जानी-मानी प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया था।

यह पुरस्कार राज्यसभा सांसद- नरेश बंसल, मंत्री गणेश जोशी, विनोद कांदरी, सुरेश गारिया, आरके चौहान ने जनसंपर्क एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए हिण्डाल्को के मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह, जनसंपर्क विभाग के प्रमुख यशवंत कुमार को प्रदान किया। हिण्डाल्को के मुखिया श्री एन. नागेश व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इस विशेष उपलब्धि पर सभी को बधाई दी एवं इंटरनल कम्युनिकेशन व मीडिया मैनेजमेंट के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने पर जनसंपर्क विभाग की टीम को शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्ट- सुनील ठाकुर

https://youtu.be/48cwDNw80C4?si=hrLq_lydvVI2Bav9

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें