Monsoon updates : उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से जूझ रही जनता को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि हल्की-फुल्की बारिश का सिलसिला जारी होने के बाद बहुत हद तक राहत मिली है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश बीते कुछ दिनों के अंदर अब तक हो चुकी है। राजधानी लखनऊ में मौसम बदल गया है। तेज हवा के साथ बारिश भी हो गई है। इसके साथ ही हरदोई और कन्नौज में बारिश होने की बात कही जा रही है। अगले दो दिनों तक प्रदेश में इसी तरह हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है।
12 दिन से स्पेस में फंसी सुनीता विलियम्स , NASA ने स्पेसक्राफ्ट में खराबी बताकर वापसी टाली, लगातार चौथी बार टाली वापसी #SunitaWilliams #NASa #india24x7livetv #BreakingNews #latestnewstoday pic.twitter.com/EyXFjss1yZ
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) June 25, 2024
Monsoon updates : 26 से 28 जून के बीच होगी यूपी में मानसून की एंट्री

यूपी में बारिश को लेकर मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में हल्की फुल्की बारिश हो रही है। आने वाले दो दिनों में भी हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि 26 जून से पूर्वी प्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना है। जबकि 27 से 28 जून को पश्चिमी यूपी में तेज बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश में मानसून को लेकर मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि अगले 3-4 दिन में पूर्वी यूपी में मानसून का आगमन हो सकता है। अगले दो दिन बाद प्रदेश में अच्छी बारिश होने के आसार है।

Monsoon updates : इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थ नगर में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, कासगंज, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। जबकि सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज और सिद्धार्थनगर में आंधी चलने का अलर्ट जारी हुआ है।









