Monsoon in UP : यूपी के 36 जिलों में होगी झमाझम बरसात, IMD ने भारी बारिश की दी है चेतावनी

Monsoon in UP : यूपी के 36 जिलों में होगी झमाझम बरसात, IMD ने भारी बारिश की दी है चेतावनी
Facebook
X
WhatsApp

Monsoon in UP : देश के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के राज्यों में बारिश हो रही है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं दिल्ली के कई हिस्से से जलजमाव सहित कई ऐसी खबरें भी सामने आई हैं जिससे लोगों की परेशानी भी उजागर हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज यानी शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यूपी के पश्चिम-दक्षिणी इलाके और पूर्वी तराई वाले जिलों में मानसून के सक्रिय होने से बारिश हो रही है। पश्चिमी यूपी के बाद लखनऊ समेत मध्य क्षेत्र के कई जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया है।

Monsoon in UP : कैसा रहेगा यूपी में आज का तापमान

Monsoon in UP: यूपी में मानसून की दस्तक, लखनऊ सहित इन जिलों में भारी बारिश के आसार,  जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन भर में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सात दिवसीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, लखनऊ में तापमान शनिवार को 40 डिग्री सेल्सियस, रविवार को 33 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 31 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 31 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 33 डिग्री सेल्सियस, 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। गुरूवार को और शुक्रवार को तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Monsoon in UP: इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

image 245

मौसम विभाग ने अगले दो दिन राज्य के 36 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, शनिवार और रविवार को यूपी के बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बाराबंकी, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, पीलीभीत और आसपास के इलाकों में अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

UP Weather Live Update forecast aaj mausam kaisa rahega monsoon imd alert  for rain | UP Weather Update: यूपी में मानसून के धमाकेदार आगाज के साथ बारिश,  मौसम विभाग ने अगले 3

इसके साथ ही लखनऊ फतेहपुर, बांदा, प्रतापगढ़, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, अलीगढ़, कासगंज, इटावा, औरैया, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर और आसपास के इलाकों भारी बरसात होगी।

Monsoon in UP : यूपी में अगले पांच दिनों में भारी बारिश की संभावना

Monsoon Heavy Rainfall Predicted In 20 States Maharashtra Haryana Punjab  Imd Issues Alert - Amar Ujala Hindi News Live - Weather Monsoon Update:अगले  24 घंटों में 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश,

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से प्रदेश के अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर बने चक्रवात परिसंचरण से बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, इससे नमी बढ़ने के कारण यूपी की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के मध्यवर्ती क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई है। आगामी चार-पांच दिनों तक ज्यादातर क्षेत्रों में गरज-चमक और वज्रपात के साथ मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

https://youtu.be/_pqpRMoTvG0?si=cgzE3ecpYtZ60hrR

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें