IND vs PAK: सिर्फ 342 रुपये में खरीदें भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच का टिकट, इस दिन खेला जाएगा ‘महामुकाबला’

Facebook
X
WhatsApp

IND vs PAK: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में होना है. (IND vs PAK) इस टूर्नामेंट का आगाज 3 अक्टूबर से हो रहा है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम दुबई पहुंच चुकी है. वहीं, आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप मैचों के टिकट के दाम जारी करने के साथ ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी है, लेकिन आपको भारत और पाकिस्तान की महिला टीम के बीच होने वाले महामुकाबले की टिकट के दाम जानकर हैरानी होगी!

image 246

IND vs PAK

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें 6 अक्टूबर को आमने-सामने होगी. दोनों टीमें भारतीय समयनुसार समयानुसार दोपहर 3:30 भिड़ेंगी. वहीं, इस दिन वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच शाम को इसी मैदान पर मुकाबला होगा. I(ND vs PAK) ऐसे में आईसीसी ने दोनों मैचों को मिलाकर एक टिकट जारी किया है. इसमें सबसे कम दाम की टिकट सिर्फ 15 दिरहम है, भारतीय रुपये में यह कीमत तकरीबन 342 रुपये है. हालांकि, अलग-अलग स्टैंड के टिकट के दाम भी अलग हैं जिसमें 25 दिरहम यानी लगभग 570 भारतीय रुपए है. t20worldcup.platinumlist.net की वेबसाइट पर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं. 18 साल या उससे कम उम्र वाले लोगों को स्टेडियम में मैच देखने के लिए टिकट की जरूरत नहीं होगी.

image 247

बताते चलें कि महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इन 10 टीमों को 5-5 के दो अलग-अलग ग्रुपों में बांटा गया है. (IND vs PAK) हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम को ग्रुप-ए में रखा गया है. इस टीम में भारत के अलावा न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें हैं. वहीं, इस फॉर्मेट में भारत और पाकिस्तान का 15 बार आमना-सामना हुआ है. जिसमें भारतीय टीम ने 12 मुकाबले जीते हैं, जबकि 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था.

https://youtu.be/ZXNfOfYK_Bs?si=ndYVNeLkxWeXOIat

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें