Hardoi: हरदोई में अवैध निर्माण ध्वस्त, सरकारी स्कूल की जमीन पर कब्जा हटाया

Facebook
X
WhatsApp

Hardoi: हरदोई के बेनीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चपरतला में प्रशासन ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया है। सरकारी स्कूल की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए एक निर्माणाधीन मकान को तहसील प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से ढहा दिया।

सूत्रों के मुताबिक, इस मकान का निर्माण अवैध रूप से किया जा रहा था। पहले भी निर्माण कार्य रोकने के लिए संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उसने नोटिस का पालन नहीं किया। जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए यह मकान ढहा दिया।

Hardoi: स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत किया

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उनका कहना है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाना प्रशासन की सराहनीय पहल है। इससे अन्य लोगों को भी अवैध निर्माण करने से रोकने में मदद मिलेगी।

रिपोर्ट- शोएब खान

https://youtu.be/UBrfSGuCDuA?si=GAfWrGytSBKAzWUu

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें