UP News: राजधानी लखनऊ में ठंड ने दी दस्तक, सुबह छाया घना कोहरा, नजदीकी जिलों में भी कोहरे के साथ बढ़ी ठंडक

Facebook
X
WhatsApp

UP News

यूपी में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। शुक्रवार को लखनऊ की सुबह घने कोहरे में लिपटी रही। (UP News) इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सुबह ऑफिस जाने के लिए लोगों ने स्वेटर और जैकेट पहने नजर आए। कोहरा इतना घना रहा कि वाहनों को आवागमन के लिए लाइटें जलानी पड़ीं।

इसी तरह प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान में गिरावट होने के साथ ही दिन की शुरुआत घने कोहरे से हो रही है।

इसके पहले प्रदेश में बुधवार और बृहस्पतिवार को पछुआ हवाएं चलीं। (UP News) इसके असर से सुबह शाम की हवा में सिहरन महसूस की गई साथ ही पूर्वी और पश्चिमी यूपी के विभिन्न इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। हालांकि अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला और दिन में अभी भी तपिश महसूस की गई।

image 84

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में पछुआ हवाओं के चलने से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं प्रदेश के तराई इलाकों में सुबह के वक्त घने कोहरे का असर रहेगा।

यूपी में लखनऊ से सटे कई जिलों में हर रोज कोहरा देखने को मिल रहा है। गुरुवार को अंबेडकरनगर जिले में सुबह से घना कोहरा रहा। इससे यूं तो सुबह की शुरुआत सामान्य ढंग से कोहरे के साथ हुई लेकिन दिन बढ़ने के साथ कोहरा घना होता गया। वाहनों को इसके बाद लाइट जलाकर चलने को विवश होना पड़ा। उनकी रफ्तार भी कम हुई। इसी तरह रायबरेली, सीतापुर, बलरामपुर और श्रावस्ती में भी सुबह कोहरा नजर आया और हवाओं में ठंड घुली रही।

https://youtu.be/UnASiRYR2rE?si=Sh5CLCfZvkoL8Mqj

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें