Sukhbir Singh Badal: सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास गोली चली

Facebook
X
WhatsApp

Sukhbir Singh Badal: पंजाब के अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष्र सुखबीर बादल पर हमला किया गया है। (Sukhbir Singh Badal) स्वर्ण मंदिर में उन पर गोली चलाई गई है, हालांकि वे सही सलामत हैं। वे श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से दी गई धार्मिक सजा भुगतने श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे थे।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात सुबह नाै बजे के बाद उस समय हुई जब सुखबीर सेवादार की भूमिका निभाने के लिए मेन गेट पर तैनात थे। गेट पर दूसरी तरफ सुखदेव सिंह ढींडसा भी तैनात थे। (Sukhbir Singh Badal) वहीं दरबार साहिब में गोली चलने की आवाज से संगत में दहशत का माहाैल पैदा हो गया।

image 19

Sukhbir Singh Badal: दल खालसा का है आरोपी

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान नारायण सिंह जोड़ा के ताैर पर हुई है। आरोपी डेरा बाबा नानक का है और वह दल खालसा से संबंधित बताया जा रहा है। गोली चलाने के बाद सुखबीर बादल के आसपास खड़े लोगों ने तुरंत उसे पकड़ लिया और उसका हाथ ऊपर कर दिया जिससे गोली हवा में चल गई। वारदात मेन गेट के सामने हुई। बता दें कि सुखबीर बादल के पैर में फ्रैक्चर है, इसलिए वे कुर्सी पर बैठकर सेवा निभा रहे हैं।

image 20

मंगलवार को भी स्वर्ण मंदिर में आया था आरोपी

सूत्रों के अनुसार, आरोपी मंगलवार को भी श्री हरमंदिर साहिब में घूमता देखा गया था। वहीं खुफिया इनपुट मिलने के बाद पुलिस भी अलर्ट थी और उस पर नजर रख रही थी। अकाली नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सुखबीर बादल की सुरक्षा में कोताही बरती है।
वहीं एडीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। सुखबीर बादल को उचित सुरक्षा दी गई थी। हमलावर कल भी यहां था…आज भी उसने सबसे पहले गुरु जी को नमन किया। गोली किसी को नहीं लगी है।

https://youtu.be/savUFC7c48U?si=wG781VBMLOZqMgMV

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें