Shiva Mantra in Hindi: भगवान शिव के इन 4 मंत्रों का प्रतिदिन करें जाप, जीवन में सुख- समृद्धि की नहीं रहेगी कमी

Shiv Images in Hindi
Facebook
X
WhatsApp

Shiva Mantra in Hindi: हिंदू धर्म में भगवान शिव की सबसे अधिक पूजा की जाती है। वहीं मान्यता है कि भगवान शिव थोड़ी सी पूजा से ही खुश हो जाते हैं। मतलब अगर कोई भक्त सच्चे मन से शिवलिंग पर एक लोटा जल ही चढ़ा दे तो भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसे में हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि अगर आप भगवान शिव के 4 प्रभावशाली बीज मंत्र के बारे में, कि अगर आप रोज इन बीज मंत्र का जाप करें तो आपके जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहेगा। साथ ही आरोग्य की भी प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं इन बीज मंत्र के बारे में…

रोग मुक्ति के लिए

शिव पुराण के अनुसार “ॐ नमः शिवाय” भगवान शिव का प्रभावशाली मंत्र माना जाता है। मान्यता है कि जो भी व्यक्ति प्रतिदिन इस मंत्र का 108 बार जप करता है तो ऐसा करने से व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

मनोकामना पूर्ति के लिए

शास्त्रों के अनुसार “ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः” भोलेनाथ का ये मंत्र रुद्र मंत्र है। इस मंत्र के प्रतिदिन जाप से व्यक्ति के हर मनोरथ पूर्ण होते हैं। साथ ही इस मंत्र में इतनी शक्ति है कि ये आपकी हर इच्छा भगवान शिव तक पहुंचाती है।

अकाल मृत्यु से बचाव के लिए

महाकाल का का महामृत्युंजय मंत्र “ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥” इसको बेहद प्रभावशाली माना जाता है। इस मंत्र में बहुत शक्ति है। मतलब अगर कोई व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार है तो इस मंत्र का उसे जाप करना चाहिए। वहीं इस मंत्र के जाप से अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है।

सुख- समृद्धि के लिए


भगवान शिव का का गायत्री मंत्र “ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहितन्नो रुद्रः प्रचोदयात्!” बेहद शक्तिशाली माना गया है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र अनुसार जो व्यक्ति रोग इस मंत्र का जाप करता है उसे सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है उसके जावन में शांति बनी रहती है। वही आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें