Sitapur News: जहांगीराबाद। सीतापुर – बहराइच मार्ग पर सदरपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। (Sitapur News) यहां एक ओवरलोड गन्ना भरा ट्रक पलटते पलटते बच गया। घटना के समय ट्रक के बगल में दूसरा ट्रक खड़ा कर पलटने से बचाया गया।
Sitapur News: सदरपुर में बड़ा हादसा टला
यह घटना सोमवार को सदरपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद-बिसवां मार्ग पर धामीसरांय के निकट हुई। (Sitapur News) बिसवां चीनी मिल के जहांगीराबाद क्रय केन्द्र से ओवरलोड गन्ना लादकर एक ट्रक संख्या यू पी 78 बी टी 3751 दोपहर में दि सेक्सरिया सुगर फैक्ट्री बिसवां जा रहा था।
ट्रक पर ओवरलोड गन्ना भरा हुआ था और क्रय केन्द्र से किसी प्रकार बिसवां-रेउसा मार्ग पर पहुंचा। Sitapur Newsरोड पर पहुंचते ही ट्रक दाहिनी ओर झुक गया, लेकिन चालक ने बेखौफ होकर ट्रक को आगे बढ़ाया।
इस दौरान राहगीर ट्रक के बायीं ओर से निकालकर भागने लगे। क्रय केन्द्र से ट्रक लगभग 2.5 किलोमीटर आगे गया होगा कि धामीसरांय के निकट राहगीरों और ग्रामीणों ने शोर मचाकर ट्रक को रुकवाया और बगल में दूसरा गन्ना भरा ट्रक खड़ा करवाया, जिससे ट्रक पलटते पलटते बच गया। काफी देर तक रोड पर खड़े ट्रकों के कारण इनके पीछे गन्ना लदे ट्रकों व बसों की लाइन लग गई।
इस क्षेत्र में बिसवां चीनी मिल के लगभग एक दर्जन से अधिक क्रय केन्द्र हैं, जहां से जर्जर ट्रक क्षमता से अधिक गन्ना लादकर रोजाना चीनी मिल ले जाते हैं। (Sitapur News) इससे आये दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
इस बारे में जहांगीराबाद गन्ना क्रय केन्द्र प्रभारी रामेन्द प्रताप ने बताया कि ट्रक पर मजदूर गन्ना लोड करते हैं। (Sitapur News) कभी कभी न देखने पर उल्टा सीधा लाद देते हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में आप सुगर फैक्ट्री से वर्जन लीजिए। क्षेत्रीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से इस विषय का तुरन्त संज्ञान लेकर जांच कर उचित कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने तथा ओवरलोड गन्ना ट्रकों पर अंकुश लगाये जाने की मांग की है।
रिपोर्ट- सन्तोष कुमार वर्मा
ये भी पढे- चिनहट में बैंक के लॉकर काटने वाला एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल















