Etawah News : अखिलेश यादव के चाचा का निधन, मेदांता में ली आखिरी सांस, सैफई में होगा अंतिम संस्कार

Etawah News
Facebook
X
WhatsApp

Etawah News : सपा प्रमुख अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन हो गया वह काफी समय से बीमार चल रहे थे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली सपा नेता और उनके भाई राम गोपाल यादव ने X पर यह जानकारी दी लिखा- मेरे अनुज राजपाल सिंह का असामयिक निधन हो गया।

आज दोपहर बाद पैतक गांव सैफई में उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद पैतृक गांव सैफई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा इसमें अखिलेश यादव भी शामिल होंगे राजपाल यादव के बेटे अभिषेक यादव इटावा के जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

image 51

मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई राजपाल सिंह की प्रारंभिक शिक्षा सैफई में हुई उन्होंने मैनपुरी के जैन इंटर कॉलेज से 12वीं तक की पढ़ाई की इसके बाद इटावा के डिग्री कॉलेज से बीए किया और लखनऊ विश्वविद्यालय से एमए की डिग्री प्राप्त की इसके बाद मेरठ की शुगर मिल में उनकी नौकरी लग गई, लेकिन नौकरी में मन नहीं लगा, इसलिए वापस इटावा आ गए 1978 में वे सेंट्रल वेयरहाउस में अधीक्षक के पद पर तैनात हुए 2006 में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली .

image 8

राजपाल यादव की राजनीति में रुचि नहीं थी उन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा हालांकि, उनकी पत्नी प्रेमलता यादव परिवार की पहली महिला थीं,जिन्होंने राजनीति में कदम रखा था। प्रेमलता यादव इटावा की जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं राजपाल यादव के दो बेटे हैं- अभिषेक और आर्यन यादव अभिषेक यादव दो बार से इटावा के जिला पंचायत अध्यक्ष हैं नेताजी मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) चार भाई थे राजपाल यादव मुलायम सिंह से छोटे और शिवपाल यादव से बड़े थे 4 में से 3 भाइयों रतन यादव, मुलायम सिंह और राजपाल का निधन हो चुका है .

https://youtu.be/OyPR0o_TbQI?si=sKJ6GY5cdE32KITZ

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें