Kanpur News: मुंह में रखा एक लाख का सोना और शोरूम से हो गया फुर्र… कानपुर में ज्वैलरी Shop में चोरी का VIDEO VIRAL

Facebook
X
WhatsApp

Kanpur News: कानपुर। काकादेव में एक ज्वैलरी शोरूम से युवती और युवक ने जेवरात देखने के बहाने पलक झपकते ही एक लाख रुपये की बालियां पार कर दीं। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो रविवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हो गया। (Kanpur News) जिसमें चोर अंगड़ाई लेने के बहाने दस से ज्यादा बालियां अपने मुंह में रखता नजर आ रहा है। वारदात के समय ज्वैलर की मां दुकान पर बैठी थीं। ज्वैलर्स ने पुलिस को तहरीर और सीसी फुटेज देकर चोर पकड़ने की गुहार लगाई।

काकादेव निवासी सत्यम ने बताया कि शास्त्री नगर में उनका श्री सांई ज्वैलर्स के नाम से ज्वैलरी शोरूम है। (Kanpur News) शनिवार को वह किसी काम से बाहर गए थे। इस दौरान दुकान पर उनकी मां पुष्पादेवी बैठी थीं। इस दौरान एक युवक और युवती दुकान पर आए और जेवरात दिखाने को कहा। पहले तो उन्होंने चेन और अंगूठी देखी, इसके बाद युवती ने बाली दिखाने को कहा। इसी दौरान अंगड़ाई लेने के बहाने युवक ने बालियों को अपने मुंह में रख लिया। युवक ने ये इतनी तेजी से किया कि पुष्पादेवी की उन पर नजर नहीं पड़ सकी इसके बाद दोनों दुकान से निकल गए।

image 133

Kanpur News: कैमरे चेक करने पर हुआ खुलासा

शाम को सत्यम दुकान पहुंचे तो बाली वाले बाक्स में माल कम दिखा। (Kanpur News) उन्होंने दुकान में लगे सीसी कैमरे देखे तो उन्हें होश उड़ गए। उन्होंने काकादेव थाने में शिकायत कर सीसी फुटेज पुलिस को सौंपे। काकादेव थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर फुटेज के आधार पर युवक और उसकी साथी महिला चोर की तलाश की जा रही है।

टैंकर से साल्वेंट चोरी करने में तीन गिरफ्तार

वहीं जिले में एक अन्य चोरी के मामले में सचेंडी पुलिस ने रविवार तड़के टैंकर से साल्वेंट चोरी कर रहे तीन युवकों को पकड़कर एक लोडर तथा 100 लीटर तेल बरामद किया है। मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेजा गया है।

image 134

रविवार तड़के पावर ग्रिड के पास सर्विस रोड पर टैंकर से चोरी किए गए 100 लीटर सॉल्वेंट का ड्रम, नौ खाली केन व लोडर सहित आइबीपी कालोनी भौंती निवासी जयकुमार, धर्मेंद्र सिंह व अजीत कुमार को पकड़ा। सभी ने टैंकर से साल्वेन्ट चोरी करने की बात कही।
वही कुछ दूर खड़े दो टैंकरों के चालक फतेहपुर चौरासी उन्नाव निवासी श्रवण कुमार व रायबरेली निवासी संतोष द्वारा गाड़ी के कागज न दिखा पाने पर टैंकर जब्त किए गए हैं। सचेंडी थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि तीनों युवकों को जेल भेजा गया है। वहीं, एक फरार साथी राजू सचान की तलाश की जा रही है।

ये भी पढे- Mahakumbh 2025: नागा साध्वी पीरियड्स में कैसे करती है शाही स्नान ? ये है नियम

https://youtu.be/hBMLDWJmbjM?si=grjhA88_zjzuHygt

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें