UP Police Bharti 2025: गुड न्यूज! यूपी पुलिस भर्ती को लेकर नया अपडेट जारी, जानें कितने पदों पर निकलेगी वैकेंसी

Facebook
X
WhatsApp

UP Police Bharti 2025: उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश में जल्द 30 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। (UP Police Bharti 2025) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान इस बात का ऐलान किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में सपा के कार्यकाल में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और विपक्षी दलों पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा, “आज जब पुलिस प्रदेश के गुंडों को ठिकाने लगा रही है तो सपा को अच्छा नहीं लग रहा है। (UP Police Bharti 2025) कानून के राज से किसको चिढ़ है ये हर व्यक्ति जानता है। मैं आपकी परेशानी समझ सकता हूं लेकिन, प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर आज हर कोई बात कर रहा है।”

image 282

UP Police Bharti 2025: 30 हजार पदों पर होगी पुलिस भर्ती

सीएम योगी ने यूपी पुलिस में भर्ती का ऐलान करते हुए कहा, “जल्द ही पुलिस में 30 हजार नई भर्तियां की जाएंगी। प्रदेश में 60 लाख से अधिक नौजवानों को नौकरी दी जा चुकी है। पुलिस विभाग में साल 2017 से अब तक 1,56,000 पदों पर भर्ती की गई है। वर्तमान समय में 60,200 पुलिस कर्मियों की भर्ती हो रही है। मिशन शक्ति के तहत पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत आरक्षण की सुविधा महिलाओं को दी गई है।”

image 283

कहां मिलेगा नोटिफिकेशन?

अगर आप भी यूपी पुलिस की नौकरी करना चाहते हैं तो आप नई भर्ती का नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी देख सकते हैं। यूपी पुलिस में आवेदन की प्रक्रिया अधिसूचना जारी होने के बाद शुरू होगी। नई भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें