Chandauli: ग्राम तीयरी में लगा विशाल निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -संजीव कुमार

Chandauli: चंदौली। सेवा ही परमो धर्म की भावना को साकार करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह द्वारा ग्राम सभा तीयरी में एक विशाल निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस जनकल्याणकारी शिविर का संचालन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई तथा निःशुल्क चश्मा प्राप्त किया। (Chandauli) विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा आधुनिक उपकरणों से लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान जरूरतमंद मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु पंजीकरण भी किया गया, जिससे उन्हें आगे उचित उपचार मिल सके।

WhatsApp Image 2026 02 08 at 12.11.13 PM

Also Read –Aaj Ka Mausam: सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, नोएडा से लखनऊ तक जानें ताजा मौसम हाल

ग्रामीणों ने इस पहल की खुले दिल से सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर गांव स्तर पर बेहद आवश्यक हैं। (Chandauli) इससे आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलती है, जो महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा पाते।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान श्याम जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। (Chandauli) पूरे आयोजन में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

Also Read –Vadh 2 Collection Day 1: भाभी जी घर पर हैं से आगे निकली वध 2 किया इतना कलेक्शन

कार्यक्रम का संचालन अजय सिंह सपना ने बेहद प्रभावशाली और सुव्यवस्थित तरीके से किया, जिसकी सभी उपस्थित लोगों ने प्रशंसा की। शिविर के सफल आयोजन से क्षेत्र में खुशी और संतोष का वातावरण बना हुआ है। ग्रामीणों ने इस सराहनीय पहल के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें