AAP नेता संजय सिंह ने बताया योगी सरकार का ‘जंगलराज’, राष्ट्रपति को पत्र लिखकर मांगा समय

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुई घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के 75 ज़िलों में प्रदर्शन करेगी. आप सांसद संजय सिंह ने घटना को योगी सरकार के जंगलराज का उदाहरण बताया है. वहीं घटना में फ़ास्टट्रैक कोर्ट बनाकर दोषियों को फांसी की सजा की मांग की है

वहीं संजय सिंह ने कहा कि उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में दलित परिवार के साथ हुए नृशंश हत्या कांड के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति से समय मांगा है , उनसे मिलकर इस मामले में हस्तक्षेप की अपील करूंगा ..

संजय सिंह ने शनिवार को प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुआ कहा कि 2 साल हो गए , 2020 में इसी परिवार के साथ मारपीट होती है . इस परिवार के साथ मारपीट हो रही थी. 24 नवम्बर को ये दिल दहलाने की घटना होती है. उत्तर प्रदेश की सरकार संवेदनहीन सरकार है.

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में जाति देखकर न्याय दिया जा रहा है. पीड़ित परिवार 3 साल से न्याय की गुहार कर रहा था. हम मांग करते हैं कि कुम्भकर्णीय नींद से योगी जागें. गृह मंत्री ने कहा था कि रात के 12 बजे भी 16 साल की लड़की घहने पहनकर घूम सकती है. सीएम में जरा सी भी शर्म है तो इस मामले में फ़ास्ट ट्रक कोर्ट से आरोपियों को सजा दिलाये.

उन्होंने कहा कि कल रविवार को यूपी के 75 जिलों में आप पार्टी प्रदर्शन करेगी और राज्यपाल को ज्ञापन सौपेंगे. अपराधी दबंग हैं , 11 लोगो के खिलाफ एफआईआर हुई है जिसमे से कई आरोपी अभी पकड़े नही गए हैं. उन्होंने कहा कि हर महीने मुझे जान से मारने की धमकी मिलती है. मैं डरने वाला नही हूँ. मै बीजेपी के नेताओ से कहना चाहता हूं कि भ्र्ष्टाचार के मामले मैं उठता रहूंगा , जुर्म और गुंडागर्दी के खिलाफ मैं आवाज उठाता रहूंगा.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें