bareilly: बरेली में लाठीचार्ज के बाद कांवड़ियों के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री, बोले- कप्तान हटा, और भी नपेंगे

Facebook
X
WhatsApp

bareilly: कांवड़ियों पर लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले दागने के मामले में हिंदू समुदाय के प्रदर्शन के बाद अब वन मंत्री अरुण, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और महापौर उमेश गौतम ने स्थानीय लोगों से मिलकर स्थिति का जायजा लिया है. स्थानीय लोगों से जनप्रतिनिधियों ने कहा कि कांवड़ियों पर डंडा चलाने वाला कप्तान हटवा दिया है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि कार्रवाई यहीं नहीं रुकेगी, बल्कि और भी जिम्मेदारों को परिणाम भुगतने होंगे.

जनप्रतिनिधियों ने हिंदू समुदाय के लोगों से कहा कि, हम आपके साथ हैं. कोई मुकदमा नहीं होने देंगे. कावड़ियों पर लाठी चार्ज करना पुलिस की तानाशाही है. जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांवड़ियों पर फूल बरसा कर रहे हैं, और ये गाड़ी चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

घायलों को देंगे हरसंभव मदद

बता दें कि उत्तर प्रदेश के बरेली में रवा के कांवड़ियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे गए. घायल हुए हिंदू समुदाय के लोग और कांवड़ियों के परिवार वालों का हाल जानने के लिए आम आदमी पार्टी के बरेली जिले के नेता भी पहुंचे. देश के वन मंत्री अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव कुमार अग्रवाल और महापौर उमेश गौतम अपने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ कांवरियों के घर पहुंचे. उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि आगे से ऐसी घटना नहीं होगी. वही पुलिस की लाठी से घायल हुए कावड़ियों और महिलाओं का इलाज किया जा रहा है. जनप्रतिनिधियों ने उन्हें हरसंभव मदद देने की बात कही है.

दरअसल थाना बारादरी क्षेत्र की जोगी नवादा में पिछले मंगलवार को कांवड़ियों की कंपनियों पर लाठीचार्ज किया गया था और आंसू गैस के गोले दाग गए थे. जिसके बाद इलाके में जमकर बवाल हुआ था. लाठीचार्ज से घायल महिला गीता श्रीवास्तव का खर्चा अब बीजेपी के जनप्रतिनिधि उठाएंगे. उन्होंने परिवार वालों को आश्वासन दिया है कि अस्पताल का सारा खर्च वह उठाएंगे. बता दें कि लाठीचार्ज में दौरान एक महिला को फ्रैक्चर हुआ है उसका इलाज एक प्राइवेट हॉस्पिटल में किया जा रहा है.

https://youtu.be/Kb_u53dZfCs

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/haryana-nuh-violence-stone-pelting-vehicles-fire-on-yatra-internet-school-closure-read-full-story/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें