Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद भारत की बड़ी तैयारी, ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों में छुट्टियां रद्द करने की तैयारी

Facebook
X
WhatsApp

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। यह घटना न केवल मानवता के खिलाफ एक क्रूर वारदात है, बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए भी गंभीर चुनौती बनकर सामने आई है।

हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश और शोक की लहर है। सरकार ने इसे एक सुनियोजित आतंकवादी साजिश बताया है, जिसके पीछे सीमा पार से संचालित आतंकी संगठनों का हाथ होने का संदेह जताया जा रहा है।

image 21

Pahalgam Terror Attack: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव

इस आतंकी हमले के तुरंत बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है। (Pahalgam Terror Attack) विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। वहीं सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

केंद्रीय सुरक्षा संस्थान के अधीन म्यूनिशन्स इंडिया लिमिटेड (एमआइएल) की आयुध निर्माणी में छुट्टियां रद करने का आदेश पहले ही जारी हो चुका है। एडब्ल्यूईआइएल कानपुर मुख्यालय के अधीन कानपुर में आयुध निर्माणी, लघु शस्त्र निर्माणी, फील्ड गन फैक्ट्री के अलावा बंगाल में कोलकाता के काशीपुर स्थित गन एंड शेल फैक्ट्री, ईशापुर स्थित रायफल फैक्ट्री और तमिलनाडु के त्रिरुचिरापल्ली स्थित आयुध निर्माणी हैं।

गोले के शेल बनते हैं

कानपुर के अर्मापुर स्थित आयुध फैक्ट्री में विभिन्न श्रेणियों के टैंक और मोर्टार के लिए 105, 115, 120, 122 व 155 मिमी आकार के गोलों के खोखे (शेल) बनते हैं। इनमें बारूद भरने का काम एमआइएल के अधीन आयुध निर्माणी में किया जाता है। आयुध निर्माणियों में बना 105 मिमी का गोला 17 किमी, 115 मिमी का गोला 32 और वजन ज्यादा होने की वजह से 122 एमएम का गोला 25 किमी तक मार कर सकता है।

फिलहाल, आयुध निर्माणियों में चौकसी बढ़ा दी गई है और अफसरों ने छुट्टियों के लिए जल्द आदेश जारी होने के संकेत दिए हैं।
ये आदेश हुए हैं जारी

भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश सिंह के अनुसार आयुध निर्माणियों में उत्पादन कार्य बढ़ाने के लिए आदेश जारी हुए हैं। वहीं, सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ के महासचिव साधू सिंह ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद से अलर्ट जारी है। निर्माणियों के गेट पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। छुट्टियां रद करने के आदेश जारी करने पर मंथन चल रहा है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें