Agra News: यूपी के आगरा जनपद में दर्दनाक घटना घटित हुयी। थाना मलपुरा क्षेत्र के न्यू दक्षिणी बाईपास पर स्थित गांव मुढ़हेरा के समीप अज्ञात वाहन ने महिला को रौंद दिया। अंधेरे में शव सड़क पर ही पड़ा रहा। वाहन शव के ऊपर होकर गुजरते रहे। शव इतना क्षत-विक्षत हो गया था कि उसे समेटकर उठाना पड़ा। सड़क पर मांस के टुकड़े नजर आ रहे थे।
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत
दरोगा धीरज कुमार ने बताया गया कि रात को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। जिस हालत में शव मिला है, उससे आशंका जताई जा रही है कि एक के बाद एक कई वाहन शव को कुचलते हुए गुजर गए। (Agra News)इससे महिला का शव कई हिस्सों में बंट गया। शव के टुकड़े न्यू दक्षिणी बाईपास पर दूर तक बिखरे हुए थे। स्थानीय लोगों से सुबह 5 बजे घटना की जानकारी मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस महिला के शव की पहचाना का प्रयास कर रही है। लेकिन अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
https://youtu.be/dHoUcJlCvEA?si=Enp36LJw2odaRYAW










