Air India: एअर इंडिया ने विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच सिस्टम में नहीं पाई कोई गड़बड़ी, एयरलाइन ने पूरी की जांच

Facebook
X
WhatsApp
image 225

Air India: एअर इंडिया ने मंगलवार को बताया कि उसने अपनी पूरी बोइंग 787 और बोइंग 737 फ्लीट में फ्यूल कंट्रोल स्विच (Fuel Control Switch – FCS) लॉकिंग मैकेनिज़्म की ऐहतियाती जांच पूरी कर ली है. एक बयान में एयरलाइन ने बताया कि जांच के दौरान फ्यूल स्विच में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं पाई गई.

यह कार्रवाई 12 जून को हुए एक भयावह विमान हादसे के बाद की गई. उस दिन एक एअर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था, लेकिन उड़ान भरने के तुरंत बाद एक इमारत से टकराकर क्रैश कर गया था. (Air India) इस हादसे में 260 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 19 जमीन पर मौजूद लोग भी शामिल थे. विमान में सवार 242 यात्रियों में से सिर्फ एक ही यात्री जीवित बच सका था.

यह भी पढ़ें: Bihar voter list controversy: वोटर लिस्ट” पर घमासान! सदन में गरजे नारे, नीतीश ने खड़े होकर बजाई ताली, विपक्ष के उड़े होश

एअर इंडिया ने जानकारी दी कि उसने 12 जुलाई को DGCA के आधिकारिक निर्देश से पहले ही इसकी जांच शुरू कर दी थी. (Air India) कंपनी ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर यह जांच पूरी कर ली गई और इसकी जानकारी रेगुलेटर को भी दे दी गई है. एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस, दोनों की फ्लीट पर यह जांच की गई.

Air India: DGCA ने एयरलाइंस को फ्यूल स्विच मैकेनिज्म की जांच का निर्देश दिया था

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “जांच के दौरान लॉकिंग मैकेनिज्म में कोई समस्या नहीं पाई गई. (Air India) हम यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं.” जांच की पुष्टि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के उस आदेश के बाद की गई है, जिसमें भारत में उड़ान भर रहे बोइंग सहित अन्य विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच सिस्टम की जांच के निर्देश दिए गए थे.

यह भी पढ़ें: Ramayana Movie: रामायण मूवी में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री, निभाएंगी ये खास किरदार

उड़ान के एक सेकंड बाद ही स्विच ‘RUN’ से ‘CUT OFF’ मोड में चले गए थे

12 जून की एअर इंडिया विमान दुर्घटना की 15 पन्नों की शुरुआती रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि टेक-ऑफ के एक सेकंड के भीतर ही इंजन को फ्यूल देने वाले स्विच ‘RUN’ से ‘CUT OFF’ मोड में चले गए थे, जिससे इंजन को फ्यूल सप्लाई फ्रीज हो गई और यह हादसा हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक, विमान ने 180 नॉट्स की स्पीड तक पहुंचने के बाद कुल 30 सेकंड में क्रैश कर गया. हालांकि, रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि नहीं की गई कि फ्यूल स्विच फ्लाइट के दौरान कैसे बंद हो गए.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें