Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय केवल एक इंसान को करती हैं इंस्टाग्राम पर फॉलो, जानें कौन है वो खास

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan
Facebook
X
WhatsApp

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय अक्सर अपने पति अभिषेक बच्चन संग तकरार और सुलह को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर भी बेहद कम एक्टिव रहती हैं। वह कुछ जरूरी इवेंट और जन्मदिन पर ही पोस्ट शेयर करती है। उनके इंस्टाग्राम पर उनको फॉलो करने वाले कई फैंस हैं, ऐश्वर्या को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 14.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, लेकिन वह केवल एक इंसान को फॉलो करती हैं। वह इंसान उनकी जिंदगी में बेहद खास है और उनका उनसे रिश्ता भी बेहद खास और महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में पता चलता है कि ऐश्वर्या उस इंसान से कितना प्यार करती हैं। फैंस भी उस खास शख्स का नाम सुनकर बहुत खुश हो गए।

8 1

ऐश्वर्या राय करती हैं एक इंसान को फॉलो (Aishwarya Rai Instagram)

ऐश्वर्या राय और उनके परिवार को लेकर हर दिन सोशल मीडिया पर खबरें चलती रहती हैं। पहले खबर आई कि ऐश्वर्या और उनके पति अभिषेक बच्चन (Aishwarya Rai Abhishek Bachchan) का रिश्ता खराब हो गया है। कहा गया कि ऐश्वर्या अपना ससुराल छोड़कर मायके शिफ्ट हो गई हैं। अक्सर ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन को अलग-अलग इवेंट और पार्टी में स्पॉट किया गया। फिर दोनों ने साथ में आकर हर किसी को चुप करवा दिया। अब इसी बीच ऐश्वर्या राय का इंस्टाग्राम चर्चा में हैं। ऐश्वर्या केवल एक इंसान को फॉलो करती हैं और वह इंसान उनके पति अभिषेक बच्चन हैं। वह उनके अलावा किसी और को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करती।

ce9fe8ed 9e2b 4704 9ebd bf0b7c01dace

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय के लिए अभिषेक बच्चन हैं बेहद जरूरी

ये देखने के बाद फैंस अभिषेक बच्चन के लिए ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Abhishek Bachchan) का प्यार कितना गहरा है ये बता रहे हैं। उनका कहना है कि चाहे दोनों में कितनी ही लड़ाई हो या तलाक की कोई भी खबर क्यों न फैली हो, ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन से बेहद प्यार करती हैं। वहीं, अभिषेक बच्चन 354 लोगों को फॉलो करते हैं और उनके फॉलोअर्स 12.4 मिलियन हैं जो ऐश्वर्या से कम हैं।

ये भी पढे –राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, PM मोदी ने देशवासियों की दी नव वर्ष की शुभकामनाएं, जानें बधाई संदेश में किसने क्या कहा?

https://youtu.be/RwVVkhPFD7M?si=5ofP8uPlpMF8by5P

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें