Ajit Pawar: महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री और NCP के वरिष्ठ नेता अजित पवार का निधन हो गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने इस जानकारी की पुष्टि की है। बारामती में बुधवार सुबह 8:45 बजे हुए इस विमान हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार कुल 6 लोगों की मौत हुई।
अजित पवार बारामती में आयोजित जनसभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। (Ajit Pawar) हादसा तब हुआ जब उनका निजी विमान बारामती में लैंडिंग कर रहा था। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि विमान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। मौके पर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पहुंच चुकी हैं और हालात का जायजा ले रही हैं।
Also Read –Ayodhya News: यूजीसी कानून वापसी या इच्छामृत्यु, अयोध्या के संत का पीएम मोदी को पत्र
मौके से आ रही तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि विमान में आग लगी हुई है और भारी धुआं उठ रहा है। (Ajit Pawar) वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि अजित पवार का विमान किसी खेत में क्रैश हुआ है और पूरी तरह जलकर राख हो चुका है। क्रैश साइट की तस्वीरों में विमान के हिस्से बिखरे हुए नजर आ रहे हैं।
स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच चुका है। साथ ही एंबुलेंस और अन्य मेडिकल सहायता टीमों को भी मौके पर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि डिप्टी CM अजित पवार बारामती किसी चुनाव प्रचार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा घटित हुआ।
जानकारी के अनुसार, अजित पवार ने एक दिन पहले मुंबई में कैबिनेट बैठक में हिस्सा लिया था। (Ajit Pawar) इसके बाद वे पुणे जिले में 5 फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनावों के प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे। अजित पवार महाराष्ट्र के वरिष्ठ राजनेताओं में शुमार हैं और रिकॉर्ड छठी बार राज्य के उपमुख्यमंत्री बने थे। वे सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के प्रमुख नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे।















