Akhilesh Yadav : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव ,”ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है भाजपा”

Akhilesh Yadav : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव ,''ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है भाजपा''
Facebook
X
WhatsApp

Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपी के सीतापुर पहुंचे। अखिलेश यादव जिला जेल पहुंच सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की। करीब डेढ़ घंटे तक आजम खान से जेल में मुलाकात के बाद जब वो बाहर निकले तो मीडिया से बात की। इस दौरान यूपी सीएम ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जोरदार हमला बोला।

Akhilesh Yadav : आज़म ने अखिलेश को दिए चुनावी टिप्स !

अखिलेश यादव के साथ रामपुर के सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनूप गुप्ता मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जेल में दोनों नेताओं की डेढ़ घंटे की मुलाकात हुई। कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। सूत्रों की मानें तो आजम खान ने लोकसभा को चुनाव को लेकर अखिलेश यादव को कई टिप्स दिए। जेल से बाहर निकलने के बाद अखिलेश ने मीडिया को बताया कि, रामपुर के टिकट को लेकर भी चर्चा हुई।

image 414

Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव- बीजेपी PDA से डर गई

मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘भाजपा सरकार PDA से घबराई हुई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा, ‘समय बहुत बलवान होता है। समय जब आएगा तो जनता बीजेपी को सबक सिखाएगी। जनता इंतजार कर रही है कि वोट डालने का मौका मिल जाए। उन्होंने कहा, एक चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल भेजने से लोकतंत्र में उनकी जीत नहीं होने वाली है।’

image 415

Akhilesh Yadav : ‘इलेक्टोरल बॉन्ड ने बीजेपी का बैंड बजाया’


उन्होंने आगे कहा, ‘उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा पेपर लीक हुए हैं। वहीं, इलेक्टोरल बॉन्ड (Electoral Bond) ने भारतीय जनता पार्टी का बैंड बजा दिया है। जो इलेक्ट्रोल बॉन्ड मिले हैं। भारतीय जनता पार्टी के पास उसका क्या जवाब है? अखिलेश ने कहा, भाजपा नेताओं को जेल भेज सकती है जनता को नहीं। इसलिए लोकतंत्र में बहुत ताकत है।’

image 416

Akhilesh Yadav : बदायूं की घटना पर क्या बोले अखिलेश ?

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कानून-व्यवस्था के मसले पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, ‘पुलिस कस्टडी में हुई मौत के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर वन है। बदायूं की घटना को लेकर अखिलेश ने बीजेपी पर निशाना साधा। कहा कि, बदायूं की घटना से साबित होता है कि उत्तर प्रदेश में ‘जीरो टॉलरेंस’ का नारा है लेकिन लॉ एंड ऑर्डर जीरो है।’

Akhilesh Yadav : ‘वो हम और आजम साहब जानते हैं…’

image 417


अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात पर अखिलेश यादव ने कहा, ‘उनसे अच्छी बात हुई। यह हम और आजम खान साहब जानते हैं। मगर, भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है। वह ईडी और सीबीआई को आगे कर रही है।’ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोगों को बीजेपी से सावधान रहने और मतदान तक सतर्क रहने की सलाह दी। अखिलेश यादव पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनूप गुप्ता के आवास पर भी गए। उनसे मुलाकात के बाद लखनऊ रवाना हो गए।

https://youtu.be/1DE9-BAnFTs?si=U_kuT2lq6T2Mkoux

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें