Aligarh Crime: OYO होटल में छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

Aligarh Crime: OYO होटल में छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
Facebook
X
WhatsApp

Aligarh Crime: इगलास कोतवाली (Aligarh Crime) bइलाके में एक दरिंदे द्वारा होटल संचालक की मदद से नाबालिग छात्रा के साथ OYO होटल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वहीं, दुष्कर्म के बाद आरोपी ने पीड़िता से 50 हजार रूपये कि डिमांड की, डिमांड पूरी न होने पर आरोपी ने छात्रा की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। छात्रा की अश्लील वीडियो वायरल होते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और उनके होश उड़ गए। जिसके चलते आनन फानन में पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में तत्काल धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Aligarh Crime: होटल संचालक की मदद से बनायी वीडियो

जानकारी के अनुसार एक नाबालिक छात्रा के साथ उसके प्रेमी लड़के ने होटल के रूम में ले जाकर होटल संचालक की मदद से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यही नहीं उसकी अश्लील वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। परिजन पीड़ित बेटी के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराते कराया। परिजनों ने आरोपी लड़के और होटल संचालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। तहरीर में आरोप लगाया है कि वह एक विद्यालय में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा है।

जहां उसकी मुलाकात कोतवाली इगलास क्षेत्र के जगनेर गांव निवासी युवक से इंस्टाग्राम पर हुई थी। इंस्टाग्राम पर मुलाकात होने के बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ गया। जिसके बाद उसके साथ हुई बलात्कार की घटना 1 जून 2023 की है। जब आरोपी युवक उसको बहला-फुसलाकर इगलास कस्बे के बिजली घर स्थित OYO होटल में ले गया। जहां होटल के कमरे में उसके साथ मारपीट कर जबरदस्ती बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया और होटल संचालक के साथ साठगांठ कर मोबाइल कैमरे से अश्लील वीडियो बना ली।

दुष्कर्म के बाद आरोपी ने पीड़िता को डराते धमकाते हुए कहा कि यदि उसने दुष्कर्म के बारे में किसी को बताया तो वह वीडियो वायरल कर देगा, पीडि़ता ने डर के कारण अपने परिवार को घटना के बारे में नहीं बताया। इसके बाद आरोपी के द्वारा पीड़िता से 50 हजार रुपयों की डिमांड की गई। पीड़िता ने घर में रखे 45 हजार रुपये आरोपी को दे दिये।

इसके वावजूद आरोपी ने 13 मार्च 2024 को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सोशल मीडिया पर नाबालिक छात्रा की अश्लील वीडियो वायरल होते ही परिवार के होश उड़ गए। जिसके चलते परिवार कोतवाली पहुंचा और उनकी बेटी की होटल में अश्लील वीडियो बनाने वाले होटल संचालक ओर बलात्कार के बाद ब्लैकमेल करने वाले आरोपी लड़के के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

सीओ इगलास डॉक्टर कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि एक पीड़िता द्वारा बलात्कार का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। पुलिस ने इस सूचना पर तत्काल संबंधित युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। जबकि घटना से संबंधित युवक को पुलिस के द्वारा हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

https://youtu.be/DLtRwaeAT7E?si=N5VW5sFeRndFH5uh

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें