Aligarh News: दोस्त-दोस्त का बना दुश्मन, युवक ने अपने ही दोस्त को चाकू से गोदा

Aligarh News: दोस्त-दोस्त का बना दुश्मन, युवक ने अपने ही दोस्त को चाकू से गोदा
Facebook
X
WhatsApp

Aligarh News: अलीगढ़ (Aligarh News) में मामूली विवाद के चलते एक दोस्त के द्वारा खौफनाक कारनामे को अंजाम दिया गया। युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद वह इस घटना को अंजाम देकर मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। हमले के बाद रास्ते पर लहूलुहान हालत में पड़े घायल युवक को लोगों की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

Aligarh News: मामूली कहासुनी के बाद अचानक बोल दिया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार रोरावर थाना क्षेत्र में दो दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी के बाद जबरदस्त विवाद हो गया। तभी एक दोस्त ने अपनी जेब से चाकू निकाल कर दूसरे दोस्त पर हमला कर दिया और उसे काफी दूर तक दौड़ाया। उसके बाद उसने धारदार चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए युवक ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर इलाके की महिलाएं अपने-अपने घरों से बाहर निकल आई और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। यह देख वह वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने पहुँचाया अस्पताल

हमले के बाद रास्ते पर लहूलुहान हालत में पड़े युवक को लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक की हालत को गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है। प्रत्यक्षदर्शी महिला रिहाना ने घटना को लेकर बताया कि दो तीन महिलाओं घर के बाहर खड़ी होकर आपस में बातचीत कर रही थी तभी दो युवक सामने से लड़ते हुए आये।

एक युवक के हाथ मे चाकू था और दूसरे युवक को जगह-जगह घाव थे। हाथ में चाकू लिए आरोपी दूसरे युवक को रास्ते में भगा भगाकर चाकू से हमला किये जा रहा था। युवक के शोर की आवाज सुनकर घर के बाहर खड़ी महिलाएं युवक को बचाने के लिए मौके पर पहुंची तो यह देख वह फरार हो गया। इसके बाद सभी मिलकर उसे अस्पताल लेकर गए।

https://youtu.be/pp4F3kupJXw?si=16Xj5saxoM1SNQu-

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें