Amethi News: अमेठी में विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

Amethi News: अमेठी में विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ
Facebook
X
WhatsApp

Amethi News: अमेठी 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर 14 से 22 जनवरी 2024 तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश व जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं इस क्रम में मुख्यमंत्री जी द्वारा आज जनपद अयोध्या से विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसके क्रम में आज जनपद अमेठी में पूरे जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। (Amethi News) जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने कलेक्ट्रेट परिसर से विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया, वही जनप्रतिनिधियों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर अधीक्षक डॉक्टर प्रदीप तिवारी ने स्टाफ के साथ स्वयं अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई किया। तथा लोगों से स्वच्छता अपनाने की अपील की उन्होंने कहा स्वच्छता के जरिए कई बीमारियों को भगाया जा सकता है साथ ही साथ स्वस्थ समाज और स्वस्थ व्यक्तित्व का निर्माण किया जा सकता है।

Amethi News

इस अभियान में जिलाधिकारी के साथ ही अन्य अधिकारीगण और कर्मचारी भी शामिल हुए। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में सफाई की। इसके अतिरिक्त, जनप्रतिनिधियों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर अधीक्षक डॉक्टर प्रदीप तिवारी ने स्टाफ के साथ स्वयं अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई किया। उन्होंने लोगों से स्वच्छता अपनाने की अपील की। डॉक्टर तिवारी ने कहा कि स्वच्छता से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए।

इस विशेष स्वच्छता अभियान के तहत जनपद के सभी ग्राम पंचायतों, प्रमुख बाजारों, मंदिरों, स्कूलों, कार्यालयों आदि सभी जगहों पर सफाई अभियान चलाया गया।

रिपोर्ट -सुशील कुमार मिश्रा

https://youtu.be/o-JKFe37ens?si=cfp2riVx5M5j-MC_

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें