Amethi Police: स्टेटस दिखाने के लिए बीच सड़क तलवार से काटा केक, वीडियो वायरल होने के बाद ढूंढ रही पुलिस

Facebook
X
WhatsApp

Amethi Police: प्रसाशन की लाख सख्ती और कार्रवाई के बावजूद युवको में तलवार से केक काटकर जश्न मनाने का सिलसिला कम नहीं हो रहा है. युवक नियमों को ताक पर रखकर जश्न मनाते हैं जिसके कारण वही जश्न उनके लिए गले की फांस बन जाता है. ऐसा ही कुछ मामला अमेठी से सामने आया है जहां बर्थ डे में केक काटने के दौरान युवक ऐसी भावनाओं में बह गए कि उन्होंने नियमों को ताक पर रखकर तलवार से केक काट डाला और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. अब यही वीडियो उनके लिए गले की फांस बन गया है. पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही है फिलहाल वायरल वीडियो तेजी से सोशल मीडिया वायरल हो रहा हैय

दरअसल ये पूरा मामला अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है. जहां बर्थडे पार्टी के दौरान कुछ युवक बीच सड़क पर सड़क जाम कर तलवार से केक काटते नजर आ रहे हैं. (Amethi Police) वीडियो में युवक जश्न मना रहे हैं और उन्हें प्रसाशन का कोई खौफ नहीं है. इसका वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यही जन्मदिन उनके लिए जेल कांड का कारण बनता नजर आ रहा है. अब पुलिस युवकों की तलाश कर रही है.

युवक की तलाश में पुलिस

वहीं पूरे मामले पर थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. वायरल वीडियो की जांच कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वीडियो में नजर आरहे युवको की तलाश की जा रही है.

https://youtu.be/omYsW379Hcg

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=53875

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें