andhra pradesh: पिछले कुछ सालों में छात्रों पर परीक्षा और उसके बाद आए रिजल्ट को लेकर दबाव इस कदर बढ़ता जा रहा है कि कई विद्यार्थी इसका सामना तक नहीं कर पा रहे और खुदकुशी करने जैसा बड़ा कदम तक उठा लेते हैं. हर साल रिजल्ट के बाद कई छात्रों की खुदकुशी की खबरें आती रहती है. अब आंध्र प्रदेश में 12वीं का रिजल्ट आने के 48 घंटे के अंदर एक-दो नहीं बल्कि 9 छात्रों ने खुदकुशी कर ली.
आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एग्जामिनेशन की ओर से बुधवार को कक्षा 11 और 12 की परीक्षा के रिजल्ट घोषित किए गए, लेकिन इसके बाद राज्य में 9 छात्रों ने खुदकुशी कर अपनी जिंगगी खत्म कर ली. (andhra pradesh) खबर यह भी है कि रिजल्ट के बाद दो अन्य छात्रों ने भी खुदकुशी की कोशिश की.
इस परीक्षा में पूरे राज्य से करीब 10 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे. बुधवार को जारी रिजल्ट में 11वीं कक्षा में 61 फीसदी छात्र पास हुए तो 12वीं कक्षा में 72 फीसदी छात्रों को कामयाबी मिली.
स्थानीय खबरों के मुताबिक 17 साल के बी तरुण ने श्रीकाकुलम जिले (Srikakulam District) में एक ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली. तरुण जिले के डांडू गोपालपुरम गांव का रहने वाला था और इंटरमीडिएट के पहले साल की परीक्षा में ज्यादातर पेपर में फेल हो गया था, फेल होने के बाद वह अपने रिजल्ट से बहुत मायूस था. और फिर उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी.
इसी तरह मलकापुरम थाना क्षेत्र में पड़ने वाले त्रिनादपुरम की 16 साल की एक लड़की ने भी अपने घर में खुदकुशी कर ली. यह लड़की विशाखापत्तनम जिले की रहने वाली थी. इंटरमीडिएट पहले साल की परीक्षा के कुछ विषयों में नाकाम होने के बाद ही अखिलाश्री मानसिक रूप से बेहद परेशान थी.
विशाखापत्तनम के कंचारपालम इलाके में रहने वाले 18 साल के एक युवक ने अपने घर पर ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. वह इंटरमीडिएट में दूसरे साल की परीक्षा में एक विषय में नाकाम हो गया था.
चित्तूर में 2 छात्रों ने की खुदकुशी
राज्य के चित्तूर जिले के 2 छात्रों ने अपना जीवन खत्म कर लिया. इन दोनों ही छात्रों की उम्र 17 साल थी. इन दोनों छात्रों ने एपी इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल होने के बाद खुदकुशी कर ली. एक लड़की ने झील में कूदकर अपनी जान दे दी, जबकि इसी जिले में रहने वाले एक लड़के ने कुछ जहरीली चीज खाकर अपनी जान दे दी.
अनाकापल्ली में भी खुदकुशी की एक घटना सामने आई. 17 साल के एक अन्य छात्र ने यहां पर अपने घर पर ही फांसी लगाकर जान दे दी. कहा जा रहा है कि इंटरमीडिएट में पहले साल की परीक्षा में नंबर कम आने से बेहद तनाव में था और फिर उसने अपनी जान दे दी.
https://youtu.be/G53hOv6PQpA









