Barabanki: बाराबंकी, 29 अक्टूबर 2025: पुलिस अधीक्षक जनपद बाराबंकी के आदेश एवं निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी फतेहपुर, बाराबंकी के मार्गदर्शन में थाना घंघुटेर पुलिस टीम द्वारा चोरी के प्रकरण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।
थाना घंघुटेर जनपद बाराबंकी में पंजीकृत मु0अ0सं0 319/2025 धारा 303(2)/317(4) बीएनएस तथा 331/2025 धारा 303(2)/317(4) बीएनएस के अंतर्गत प्रकाश में आए अभियुक्तगण —
विकुश पुत्र स्व0 राजकुमार, निवासी मोहद्दीपुर थाना महमूदाबाद, जिला सीतापुर (वर्तमान पता परवर डारी थाना बड्डूपुर, जनपद बाराबंकी), उम्र 25 वर्ष
चांदनरेंद्र कुमार गौतम पुत्र स्व0 बाबूलाल, निवासी ग्राम निंदूरा थाना कुर्सी, जनपद बाराबंकी, उम्र लगभग 23 वर्ष
दुबेराज पुत्र शकील उर्फ बाबड, निवासी परवर डारी थाना बड्डूपुर, जनपद बाराबंकी, उम्र लगभग 20 वर्ष
दीपक उर्फ छोटू पुत्र मनीराम उर्फ मलैया, निवासी ग्राम त्रिलोखपुर थाना मसौली, जनपद बाराबंकी, उम्र लगभग 21 वर्ष
राजन पुत्र मनीराम उर्फ मलैया, निवासी ग्राम त्रिलोखपुर थाना मसौली, जनपद बाराबंकी, उम्र लगभग 19 वर्ष
को दिनांक 29.10.2025 को समय 11:50 बजे पुलिस टीम द्वारा टकरा पुल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
Also Read –Azam Khan News: मेरी तरह तू भी लुटा बहार में…, आजम खान ने भावुक हो इरफान सोलंकी को लगाया गले
Barabanki: गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उ0नि0 विष्णु कुमार शुक्ला
उ0नि0 अजय कुमार यादव
उ0नि0 आदर्श पाण्डेय
उ0नि0 राजेश सिंह
उ0नि0 ईश्वर दयाल
हे0का0 सुदर्शन सरोज
हे0का0 मुकेश कुमार
का0 मनीष
का0 अरविंद राजभर
का0 अनीकेश प्रसाद
बरामदगी:
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण के कब्जे से एक राशि चोरी की नकदी तथा ₹8,300/- नगद बरामद की गई, साथ ही एक अदद मोटरसाइकिल (UP41CT0317) भी जब्त की गई।
इस सफलता पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस टीम को प्रशंसा व शुभकामनाएं दीं तथा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध ऐसी ही कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।















