Arvind Kejriwal Arrest: केजरीवाल का आवास, ED ने की दो घंटे पूछताछ, गिरफ्तार, होगा मेडिकल जानिए अब तक की पूरी अपडेट

Arvind Kejriwal Arrest: केजरीवाल का आवास, ED ने की दो घंटे पूछताछ, गिरफ्तार, होगा मेडिकल जानिए अब तक की पूरी अपडेट
Facebook
X
WhatsApp

Arvind Kejriwal Arrest: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में गुरुवार शाम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal Arrest) को गिरफ्तार किया था. ईडी की टीम कल शाम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची थी. करीब दो घंटे की पूछताछ और आवास पर तलाशी के बाद ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था. केंद्रीय जांच एजेंसी उन्हें रात 11:30 बजे के करीब लेकर अपने हेडक्वार्टर गई थी, जहां उनका मेडिकल चेकअप किया गया था. अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिस पर आज सुनवाई हो सकती है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal Arrest) को शराब नीति घोटाले (Delhi Liquor Policy Case) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार शाम को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court Hearing) का दरवाजा खटखटाया है। आज यानि शुक्रवार (22 मार्च) को इस मामले में सुनावाई हो सकती है। वहीं, जानकारी मिल रही है कि सीएम केजरीवाल स्वयं अपने केस में बहस करेंगे। उनकी गिरफ्तारी के बाद हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। केजरीवाल की गिरफ्तारी की विपक्षी नेताओं ने भी कड़ी निंदा की है।

Arvind Kejriwal Arrest: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, डायरी नंबर-13598/2024

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal Arrest) की गिरफ्तारी के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सुनवाई होगी। सीएम केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे। बता दें कि आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाली की गिरफ्तारी के तुरंत बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार रात तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए उनको डायरी नंबर-13598/2024 अलॉट कर दिया गया था।

केजरीवाल को हिरासत में देने की मांग करेगी ED

प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज शुक्रवार को दिल्ली के शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) में पेश करेगी। सूत्रों के अनुसार, राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी से पहले ईडी केजरीवाल से पूछताछ कर सकती है और सुबह में एक बार फिर उनका मेडिकल चेकअप होगा। उसके बाद सुबह 10:30 बजे के आसपास केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जा सकता है। ईडी केजरीवाल से पूछताछ के लिए हिरासत में देने के लिए कोर्ट से अनुरोध करेगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) आज देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि शुक्रवार सुबह 10 बजे हम भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह खुला विरोध है। जो भी तानाशाही के खिलाफ है उन सभी का इसमें शामिल होने के लिए स्वागत है।

https://youtu.be/zYNeWA-Uysg?si=3eR15_NLe6BPtOGL

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें