Assam Violence: गाय चोरी के शक की आग में जला असम! सड़क बना रहे मजदूर को ‘चोर’ समझ भीड़ ने उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप

Facebook
X
WhatsApp

Assam Violence: असम के कोकराझार जिले में सोमवार की रात एक भयावह घटना हुई। स्थानीय लोगों के गाय चोरी के शक” के चलते एक mob ने सड़क निर्माण से जुड़े कामगारों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Assam Violence: घटना का विवरण

पुलिस के अनुसार, पीड़ित लोग एक सड़क निर्माण प्रोजेक्ट से जुड़े थे और साइट का निरीक्षण करने के बाद गाड़ी में लौट रहे थे। (Assam Violence) जब उनकी गाड़ी गौरी नगर-मैशिंग रोड पर पहुंची, तो स्थानीय लोगों के एक समूह ने उन्हें रोकने की कोशिश की। उन्हें शक था कि गाड़ी में बैठे लोग गाय चोर हैं। गाड़ी अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इसी बीच mob ने कामगारों पर हमला कर दिया। घायलों की गाड़ी में आग लगा दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

Also Read –Akshay Kumar Accident: अक्षय कुमार की कार का हुआ बुरी तरह एक्सीडेंट सामने आया वीडियो देखें, कैसे हैं अभिनेता

अस्पताल में मौत और घायल

हादसे में घायल एक व्यक्ति, सिखना झ्हव्लाओ बिस्मित, जिसे राजा के नाम से भी जाना जाता था, अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। (Assam Violence) चार अन्य लोग प्रभात ब्रह्मा, जुबिराज ब्रह्मा, सुनील मुर्मू और महेश मुर्मू – गंभीर रूप से घायल हैं और कोकराझार मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है।

Also Read –Manikarnika Ghat: कैसे बना मणिकर्णिका घाट? जानिए विष्णु के जन्म और शिव के कुंडल की कथा

तनाव और सुरक्षा बढ़ाई गई

इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा बलों को तैनात किया गया ताकि स्थिति सामान्य हो सके। स्थानीय लोग पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन करने लगे और मुख्य हाइवे को जाम कर दिया। उन्होंने मृतक के लिए न्याय और हमले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें