Atiq Ashraf Murder: प्रयागराज के काल्विन हॉस्पिटल में जांच कराने के दौरान माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को पांच दिनों की रिमांड पर लाया गया था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी। इसी बीच मेडिकल कॉलेज के पास दोनों की हत्या कर दी गई।
अतीक हत्याकांड ने पूरे उत्तर प्रदेश को दहला दिया है। हालात को देखते हुए राज्य में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पूरे प्रदेश में धारा-144 लगा दी है। (Atiq Ashraf Murder) यही नहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार के लिए तय अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।
पूरा घटनाक्रम समझिए
शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे अतीक अहमद और भाई अशरफ पर हमला हुआ। अतीक और अशरफ को प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते वक्त अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिस दौरान हमलावरों ने अतीक पर गोलियां चलाईं, उस दौरान वो मीडिया से बात कर रहा था।
हमलावरों ने अतीक अहमद की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मारी। अतीक के नीचे गिरते ही उसके भाई अशरफ को भी गोली मार दी गई। बताया जाता है कि हमलावरों ने भागने की कोशिश तक नहीं की, बल्कि हमले के बाद खुद का सरेंडर कर दिया।
अतीक और अशरफ की हत्या होते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। तुरंत प्रयागराज में हाई अलर्ट जारी किया गया है। मामले की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों और मुख्यमंत्री को दी गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपात बैठक की और अफसरों को सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने देर रात बैठक में राज्य के पुलिस अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने और राज्य भर में कानून व्यवस्था बनाए रखने को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग के गठन के भी निर्देश दिए हैं।
प्रयागराज में अतीक अहमद, अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को सभी जिलों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद यूपी पुलिस के अधिकारियों ने राज्य के विभिन्न जिलों में फ्लैग मार्च और पेट्रोलिंग की।
अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया।
रविवार को सुबह होने के बाद प्रयागराज के जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर का काफिला उस इलाके में पहुंचा, जहां पूरी वारदात हुई।
अतीक हत्याकांड के बाद योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सारे कार्यक्रम टाल दिए हैं। सीएम आवास में किसी के भी आने-जाने पर रोक है। साथ ही मुख्यमंत्री ने पूरी घटना पर हर 2 घंटे में रिपोर्ट मांगी है।
अतीक अहमद और असद अहमद के शव का पोस्टमार्टम 5 डॉक्टरों की टीम करेगी। दोनों का पोस्टमार्टम आज ही होगा और इसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी।
https://youtu.be/qkSy1G8Khqk










