atul subhash story : अतुल की सुसाइड नोट में खुले कई राज,जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

atul subhash story : अतुल की सुसाइड नोट में खुले कई राज,जानने के लिए पढ़े पूरी खबर
Facebook
X
WhatsApp

atul subhash story : आईटी पेशेवर अतुल सुभाष ने मौत से पहले जो सुसाइड नोट लिखा और डेढ़ घंटे का वीडिया बनाया है। उससे न्याय व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। आत्महत्या को अंतिम विकल्प चुनने वाले अतुल ने जान देने से पहले करीब डेढ़ घंटे का वीडियो व 24 पन्ने का जो सुसाइड नोट छोड़ा है वह काफी कुछ कहता है।

34 वर्षीय आईटी पेशेवर अतुल सुभाष ने सुसाइड नोट में शादीशुदा जिंदगी के सामाजिक तानेबाने की खामियां, जीवनसाथी के लालच और षड्यंत्र की पूरी दास्तां के साथ ही कानूनी महकमे में व्याप्त भ्रष्टाचार के पोल को खोल कर रख दिया है। सुसाइड नोट और वीडियो संदेश कुछ मित्रों व वैवाहिक मामलों से त्रस्त पुरुषों की मदद करने वाली एक एनजीओ (NGO) से साझा करते हुए अतुल ने आत्महत्या कर ली।

image 89

इस मामले में अतुल के भाई विकास कुमार की शिकायत पर मराठाहल्ली पुलिस ने अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया समेत चार लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। ये एफआईआर निकिता सिंघानिया, उनकी मां निशा सिंघानिया, भाई अनुराग सिंघानिया और चाचा सुशील सिंघानिया के खिलाफ दर्ज की गई है।

image 90

बंगलूरू पुलिस को अतुल की आत्महत्या की खबर एनजीओ (NGO) से मिली। सूचना पर मंजूनाथ लेआउट स्थित फ्लैट पर पहुंची पुलिस ने देखा की वहां पर अतुल का शव पंखे से लटका हुआ था और जिनके सीने पर गोंद से चस्पा पन्नों में लिखा था न्याय अभी बाकी है। इस दौरान पुलिस मौके पर 24 पन्ने का एक सुसाइड नोट मिला, जिनमें चार पन्ने हाथ से और 20 कंप्यूटर से प्रिंट किए गए थे। अतुल ने 24 पन्नों के सुसाइड नोट में अपने भावनात्मक संकट, पत्नी की प्रताड़ना और न्यायपालिका से मिली निराशा के बारे में लिखा है। सुसाइड नोट के मुताबिक, मूल तौर पर बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले अतुल सुभाष बंगलूरू में एक निजी कंपनी में शीर्ष पद पर कार्यरत थे। अतुल की 2019 में जौनपुर की निकिता सिंघानिया से शादी हुई और एक साल बाद ही एक बेटा हो गया।

atul subhash bangalore commit suicide after wife harassed alleged on  jaunpur court heart video viral -करोड़ों की डिमांड, 40 पन्नों का सुसाइड नोट,  वीडियो में दर्द…, मरने से पहले अतुल ने बताई

अतुल ने सुसाइड नोट में लिखा कि उनके खिलाफ नौ मामलों में छह के मुकदमे ट्रायल कोर्ट और तीन हाईकोर्ट में थे। दो साल में कोर्ट की 120 तारीखें लगीं, जिससे पूरी तरह टूट गया। जौनपुर अदालत की जज और उनके स्टाफ ने मामला निपटाने के लिए पांच लाख रुपये की रिश्वत भी मांगी। अतुल ने लिखा, इस सिस्टम ने मुझे न्याय नहीं दिया, मेरा फैसला बाकी है।

atul subhash story : पत्नी ने दर्ज करा दिए थे 9 मामले

image 91


अतुल ने अपने सुसाइड नोट में जो लिखा है उसमें उन्होंने कहा है कि पत्नी निकिता एक आईटी कंपनी में नौकरी करती है। 2021 में पत्नी बेटे को लेकर मायके जौनपुर आ गई और अतुल व उसके परिवार पर दहेज उत्पीड़न, हत्या की कोशिश, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने समेत 9 अलग-अलग मामले दर्ज करा दिए। 40 हजार रुपये महीना के गुजारा भत्ता के अलावा दो-चार लाख रुपये की और मांग की। कर्नाटक पुलिस ने अतुल के भाई की शिकायत पर पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया और साले अनुराग उर्फ पीयूष सिंघानिया, चचेरा ससुर सुशील सिंघानिया के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

atul subhash story : सब मरते हैं तो तुम क्यों नहीं मर जाते?

image 92


अतुल ने सुसाइड नोट में जौनपुर की परिवार अदालत की एक सुनवाई का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जज के समक्ष जब बताया कि उनकी पत्नी ने झूठे मामले दर्ज किए हैं, तो जज ने कहा, तो क्या हुआ? वह आपकी पत्नी है और यह आम बात है। अतुल ने कहा कि झूठे मामलों के कारण कई लोग मर जाते हैं, तो निकिता ने कहा कि आप भी ऐसा क्यों नहीं करते? इस पर जज ने जोर से ठहाका लगाया। अतुल ने लिखा, पत्नी ने ही मुझे सही रास्ता दिखाया। मर जाना ही इन सब का अंत है। अतुल ने बताया कि उनकी पत्नी ने शुरू में 1 करोड़ रुपये की मांग की, बाद में मांग बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये कर दी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें