Ayodhya Road Accident : रामनगरी अयोध्या में गुरुवार सुबर (22 फरवरी) को प्रयागराज नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे पर परोमा गांव के समीप ट्रक और थार जीप में आमने-सामने में भीषण टक्कर हो गई, हादसे में घटनास्थल पर ही थार जीप सवार दो लोगों की मौत हो गई। इस दौरान घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल लालचंद सरोज एवं चौकी इंचार्ज अपनी पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है, साथ ही मृतक युवकों के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी है।
Rahul Gandhi on Aishwarya Rai : राहुल गांधी ने ऐश्वर्या राय पर भद्दा कमेंट करना पड़ा भारी, बच्चन परिवार ने लिया बड़ा एक्शन ?
— Shivani Verma (@Shivani75372259) February 22, 2024
https://t.co/3BwbVOZjOx#RahulGandhi #AishwaryaRai #india24x7livetv pic.twitter.com/qXidRYTS5E
Ayodhya Road Accident : आमने सामने हुई भीषण टक्कर

कोतवाल लालचंद सरोज ने गुरुवार को बताया कि जनपद वाराणसी से अयोध्या शहर थार चालक जनपद कानपुर नगर, नगर निगम निवासी 36 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र मनोज कुमार व 28 वर्षीय अग्निवेश सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह निवासी रमाकांतनगर पिशाच मोचन वाराणसी से अयोध्या लक्ष्मण पुरी कॉलोनी अमानीगंज अपने निज आवास पर चालक के साथ वापस घर आ रहे थे।
Ayodhya Road Accident : मचा कोहराम

बता दे कि गुरुवार सुबह परोमा गांव के निकट हाइवे पर अयोध्या से सुल्तानपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक यूपी 43 एटी 4548 सामने से थार जीप यूपी 42 बीक्यू 0707 से जा टकराई। इस दौरान थार जीप चकनाचूर हो गई और ट्रक ड्राइवर खलासी सहित गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां गड्ढे में चली गई। इस बड़ी घटना से परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया है।









