Badaun News : पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार , चाबी लेते ही महिला ने कही ये बात, सांसद और विधायक हंस पड़े

Badaun News : पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार , चाबी लेते ही महिला ने कही ये बात, हॅसने लगे सांसद और विधायक
Facebook
X
WhatsApp

Badaun News : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। इस मामले में एक महिला लाभार्थी ने खुलासा किया है कि उसे पीएम आवास योजना के लिए 30 हजार रुपये देने पड़े थे। इस मामले पर बदायूं जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं।

Badaun News : क्या है पूरा मामला

बदायूं जिले के उसावां नगर पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बदायूं से भाजपा सांसद और क्षेत्र से भाजपा के विधायक भी शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को घर की चाबी सौंप रहे थे। इस दौरान सांसद ने एक बुजुर्ग महिला लाभार्थी शारदा देवी से सवाल किया कि आपको इस योजना के लिए पैसे तो नहीं देने पड़े हैं। इस पर महिला ने जवाब देते हुए कहा कि हां दिए गए हैं। पीएम आवास योजना के लिए मुझे से 30 हजार रुपए लिए गए।

Badaun News

Badaun News : सांसद और विधायक हंस पड़े

बदायूं के सांसद ने जब उसावां नगर पंचायत की रहने वाली पीएम आवास लाभार्थी शारदा देवी को घर की चाबी सौंपते हुए ये पूछा कि आपसे किसी ने घर के लिए पैसे तो नहीं लिए हैं। इस पर महिला ने जवाब देते हुए कहा कि हां लिए गए हैं। पीएम आवास योजना के लिए मुझे से 30 हजार रुपए लिए गए। यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े जैसे कोई बड़ा हुआ हो। जिस सांसद को भ्रष्टाचार की जानकारी सामने आते ही कड़ा एक्शन लेना चाहिए, वह खुद हंसते हुए दिखाई दिया। उन्हें पूरे मामले पर हल्की गंभीरता दिखाई और केवल इतना कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो यह मामला गंभीर है।

Badaun News : सपा नेता ने सरकार पर तंज कसा

इस वीडियो पर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने योगी सरकार पर तंज कसा है। कहा कि महिला ने माइक पर मीडिया और नेताओं के सामने कह दिया कि उससे प्रधानमंत्री आवास दिलवाने के लिए 30 हजार लिए गए हैं। केंद्र और प्रदेश की हर योजना में भ्रष्टाचार चरम पर है। ये कहते थे कि ना खाएंगे और ना खाने देंगे. मगर अब सिस्टम के लोग भी खा रहे हैं और ये लोग भी खा रहे हैं। हर योजना में ये सब हो रहा है।

PM awas 1

Badaun News : जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए

इस मामले पर बदायूं जिलाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि यह मामला संज्ञान में आते ही जांच करने के आदेश दे दिये गए हैं। जांच अपर जिलाधिकारी वीके सिंह को सौंपी गई हैं। निर्देश दिए गए हैं कि मामले की रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपी जाए। पीएम आवास योजना गरीबों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत गरीबों को पक्का घर मुहैया कराया जाता है। लेकिन इस योजना में भ्रष्टाचार का मामला सामने आना बहुत ही गंभीर है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जरूरत है।

Delhi NCR News in Hindi | दिल्ली एनसीआर की ख़बरें | Chetna Manch

Badaun News : भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कानून बनाने की जरूरत

देश में भ्रष्टाचार एक गंभीर समस्या है। इसके कारण देश का विकास बाधित हो रहा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कानून बनाने की जरूरत है। साथ ही, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए।

https://youtu.be/yRLcA9RTBHQ?si=VYXLc5ec5nz566T7

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें