Bahraich News : बहराइच जिले के गजपतिपुर इलाके में बने लेजर रिजॉर्ट में बड़ा हादसा हो गया। दरअसल रिजॉर्ट में में छत डालने का काम चल रहा था। उसी दौरान अचानक छत गिर गई। इस हादसे में काम कर रहे दस मजदूर मलबे में दब गए। लोगों ने आठ मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया। लेकिन दो मज़दूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई।
Kanpur News : हम तो डूबे हैं सनम , तुम को भी ले डूबेंगे शिक्षिका को पति ने कराया निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला ?https://t.co/olGXzO4xrB#KanpurNews #UPNews #NewsUpdates #India24x7livetv pic.twitter.com/HcUKe5GfwQ
— Shivani Verma (@Shivani75372259) March 16, 2024
Bahraich News : निर्माण के दौरान अचानक छत पर गिरी बल्ली

कोतवाली देहात के गजपतिपुर गांव में बहराइच सीतापुर मार्ग पर बने लेजर रिसॉर्ट में देर रात एक भीषण हादसा हो गया। होटल एक हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा है। देर रात को छत पड़ रही थी। जिसमें लखनऊ के कुछ मज़दूर भी लगे हुए थे। निर्माण के दौरान अचानक बल्ली गिरने से छत गिर गई है। जिसके नीचे कोतवाली देहात के चेतरा सबलापुर निवासी राहुल वर्मा पुत्र मोहन लाल वर्मा, श्रावस्ती जिले के उत्तमापुर निवासी राहुल चौहान पुत्र मेवालाल समेत आठ लोग दब गए। सुबह चार बजे राहत व बचाव कार्य चलता रहा। किसी तरह मज़दूरों को बाहर निकाला गया।

Bahraich News : हादसे में दो की मौत

मलबे में रिसिया थाना क्षेत्र साहबपुरवा गांव निवासी श्रमिक सलीम अहमद सहनवाजपुर गांव निवासी जोगेंद्र पाल काफी नीचे दबे हुए थे। उन्हें बाहर निकालने के लिए जेसीबी से मलबा हटाया गया। देर रात तक मलबा हटाने का काम चला कड़ी मशक्कत के बाद दोनो को बाहर निकाला गया। मगर तब तक दोनो की मौत हो चुकी थी। बाकी मज़दूरों को नज़दीकी अस्पताल पहुँचाया गया। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक बीके मिश्रा ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि दो मजदूरों की मौत हो गई है। घायल मजदूरों का इलाज चल रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर है।









