Ballia News: बलिया में जमीनी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Ballia News: बलिया में जमीनी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या
Facebook
X
WhatsApp

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दुबहण थाना क्षेत्र के शिवपुरदिअर गांव में जमीनी विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान यथार्थ कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना के अनुसार, यथार्थ सिंह शाम अपने घर के पास खेत में काम कर रहे थे, तभी कुछ बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दीं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल यथार्थ सिंह को जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यथार्थ सिंह के परिजनों का आरोप है कि उनकी हत्या जमीनी विवाद के कारण की गई है। (Ballia News) उन्होंने बताया कि उनके परिवार और पड़ोसी परिवार के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। (Ballia News) बताया जाता है कि पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच पंचायत कराई थी, लेकिन फिर भी मामले का निपटारा नहीं हुआ। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
घटना के बाद जिला मुख्यालय से सीओ भी मौके पर पहुंचे, लेकिन थानाध्यक्ष मौके पर नहीं पहुंचे। देर से पहुंचने पर सीओ ने थानाध्यक्ष को डांट फटकार लगाई।

Ballia News: मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की थी गुहार

यथार्थ सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी अपनी जान माल की गुहार लगाई थी। उन्होंने बताया था कि उनके परिवार और पड़ोसी परिवार के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में उनके परिवार को जान का खतरा है।

रिपोर्ट- भीमबली सिंह

https://youtu.be/-yOL2wZxpa8?si=7Tv8glY7qtWun9BY

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें