Barabanki: बाराबंकी पुलिस ने 9 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 1 मादक पदार्थ तस्कर समेत

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki: जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 28/29.05.2024 को 09 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 36 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी।

थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा 01 मादक पदार्थ तस्कर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 105 ग्राम (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 10 लाख रूपये) अवैध स्मैक बरामद थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 29.05.2024 को अभियुक्त जतिन पुत्र लालजी वर्मा निवासी ग्राम करसण्डा थाना मसौली जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। (Barabanki) अभियुक्त के कब्जे से 105 ग्राम अवैध स्मैक(अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 10 लाख रूपये) बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मसौली पर मु0अ0सं0 187/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

Barabanki: 02.➡थाना हैदरगढ़ पुलिस द्वारा 03 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-

थाना हैदरगढ़ पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 29.05.2024 को मु0अ0सं0 187/2024 धारा 376डी/504/506/354क भादवि, 5जी/6 पाक्सो एक्ट व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. नंद किशोर मौर्या पुत्र राम नरायन मौर्या निवासी ग्राम शिवराजपुर थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी 2.(Barabanki) रिहान सिद्दीकी उर्फ कल्लू पुत्र अकबर अली 3. नियाज अहमद पुत्र स्व0 मो0 इदरीश निवासीगण ग्राम बेहटा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।

थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-

थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 29.05.2024 को मु0अ0सं0 317/2024 धारा 419/420/467/468/471 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. अजय कुमार पुत्र प्रताप निवासी 2. विजय कुमार पुत्र प्रताप निवासीगण ग्राम मितई थाना देवा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।

थाना रामसनेहीघाट पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

थाना रामसनेहीघाट पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 29.05.2024 को मु0अ0सं0 173/2024 धारा 363/366/376 भादवि व 5जे(II) पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अजय कुमार पुत्र देवी प्रसाद निवासी ग्राम वीर मजरे उमरापुर रायसाहब थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp Image 2024 05 30 at 8.40.03 AM

थाना कोठी पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद-

थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 29.05.2024 को अभियुक्तगण 1. कमलेश पुत्र गुरूचरन 2. रमेश पुत्र जगरूप निवासीगण ग्राम रामापुर मजरे ढेढिया थाना कोठी जनपद बाराबंकी गिरफ्तार किया गया। (Barabanki) अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कोठी पर मु0अ0सं0 189-190/2024 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

थाना सुबेहा पुलिस द्वारा 01 अपहृत को सकुशल बरामद किया गया-

थाना सुबेहा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 29.05.2024 को मु0अ0सं0 147/2024 धारा 363 भादवि से सम्बन्धित अपहृत को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना सतरिख पुलिस द्वारा 01 अपहृता को सकुशल बरामद किया गया-

थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28.05.2024 को मु0अ0सं0 240/2024 धारा 366 भादवि से सम्बन्धित अपहृता को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट- रवि मिश्रा

https://youtu.be/9tfafmzEUCk?si=pcoiwkSrSY_1icQs

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें