Barabanki: अयोध्या की थीम पर सजेगा बाराबंकी! राममय होगा हाईवे, बनेंगे स्वागत द्वार..

Barabanki: अयोध्या की थीम पर सजेगा बाराबंकी! राममय होगा हाईवे, बनेंगे स्वागत द्वार..
Facebook
X
WhatsApp

Barabanki: राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने वाले देश-विदेश के मेहमानों को लखनऊ-अयोध्या हाईवे राममय (Barabanki) नजर आए। इसके लिए हाईवे किनारे स्थित तमाम ढाबों और पेट्रोल पंप को अयोध्या की थीम पर सजाया जाएगा। तमाम सरकारी-गैर सरकारी भवनों की दीवारों पर पेंटिंग के जरिए जिले की विशिष्टताओं को उकेरा जाएगा। बाराबंकी के जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में निर्देश दिये हैं। जिसको लेकर तेजी से काम शुरू किया जा चुका है।

बाराबंकी के डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जिले के असेनी और चौपुला पर स्वागत द्वार के साथ चौराहे बनाए जाएंगे, जहां सेल्फी प्वाइंट से लेकर जिले की ब्रांडिंग की जाएगी। जिले से गुजरे करीब 50 किमी लंबे लखनऊ-अयोध्या हाईवे को 22 जनवरी से पहले सजाने की तैयारी शुरू हो गई है। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अयोध्या हाईवे को इस तरह सजाए जाने की रूपरेखा तैयार हुई है कि आगंतुकों को यहीं से ही अयोध्या के दर्शन होने लगे।

Barabanki: डीएम के मुताबिक

डीएम के मुताबिक असेनी और चौपुला के पास जगह चिह्नित कर ली गई है, जहां विशेष चौराहे बनाए जाएंगे। इनके आसपास बाराबंकी के देवा, महादेवा और पारिजात धाम की थीम पर सजावट की जाएगी और इनकी विशिष्टता का बखान होगा। एनएचएआई से डिवाइडर का रंगरोगन कराया जाएगा और प्रकाश व्यवस्था इत्यादि दुरुस्त कराए जाएंगे। जिले के तमाम प्रमुख मंदिरों में 14 जनवरी से साज-सज्जा करा ली जाएगी और 22 तक लगातार भजन कीर्तन होंगे।

डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले सतरिख को सप्तऋषिधाम के रूप में विकसित किया जाएगा। डीएम ने बताया कि चौपुला के पास बसें रुकें, इसके लिए पुरानी सड़क को बस स्टॉप के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही अयोध्या-लखनऊ नेशनल हाईवे पर अवैध रूप से काबिज ढाबों और दूसरे अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर होने वाले जलभराव की समस्या को भी दूर कराया जाएगा।

https://youtu.be/8eakOA2NJhM?si=Z-wIdKHt-oqN09Jr

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें