Barabanki: बाराबंकी के निन्दूरा ब्लॉक में संपूर्णता अभियान 2.0 का भव्य आयोजन

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मनोज कुमार भास्कर

Barabanki: बाराबंकी जनपद के आकांक्षी विकास खंड निन्दूरा में दिनांक 07 फरवरी 2026 को “संपूर्णता अभियान 2.0” कार्यक्रम का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज निन्दूरा परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री साकेंद्र प्रताप वर्मा रहे। (Barabanki) उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियानों से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति तेज होती है।

WhatsApp Image 2026 02 07 at 8.33.54 PM

Also Read –Barabanki: बाराबंकी में फर्जी रिकवरी के नाम पर दिनदहाड़े लूट, कार और ₹1 लाख नकद छीने

इस अवसर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास, पुष्टाहार एवं कृषि विभाग से संबंधित किटों का लाभार्थियों में वितरण किया गया, जिससे बच्चों, महिलाओं एवं किसानों को सीधा लाभ मिला।

खंड विकास अधिकारी निन्दूरा ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि नीति आयोग द्वारा निर्धारित कुल 09 इंडिकेटर्स में से विकास खंड निन्दूरा ने 03 इंडिकेटर्स पूर्ण कर पुरस्कार प्राप्त किया है। (Barabanki) साथ ही शेष 06 इंडिकेटर्स को समयबद्ध तरीके से संतृप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने इसे सभी गांवों और समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Also Read –Suniel Shetty On Dhurandhar Movie: धुरंधर मूवी में सुनील शेट्टी को अक्षय खन्ना की नहीं इस एक्टर की एक्टिंग लगी अच्छी

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। (Barabanki) इन प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में परियोजना निदेशक, मुख्यमंत्री फेलो, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें