Barabanki: बाराबंकी में पुलिस परेड का निरीक्षण, फिटनेस और अनुशासन पर दिया गया जोर

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मनोज कुमार भास्कर

Barabanki: बाराबंकी, 17 फरवरी 2026। आज दिनांक 17.02.2026 को जनपद बाराबंकी में स्थित रिजर्व पुलिस लाइन्स के परेड ग्राउंड पर मंगलवार की नियमित परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह द्वारा परेड की सलामी ली गई।

सलामी के उपरांत परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई। (Barabanki) साथ ही पुलिसकर्मियों का टर्नआउट चेक करते हुए अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने हेतु ड्रिल कराई गई।

WhatsApp Image 2026 02 17 at 11.27.09 AM

Also Read –UP Budget Debate: न कर्फ्यू है, न दंगा है, बल्कि यूपी में सब चंगा है, सपा पर बरसे CM योगी, परिषद में गिनाई सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां

अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों एवं रिक्रूट आरक्षियों की परेड, अनुशासन और शारीरिक क्षमता की गहन समीक्षा की। (Barabanki) उन्होंने सभी को बेहतर प्रशिक्षण एवं कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

इसके पश्चात आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा उन्हें समय-समय पर अद्यावधिक रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Also Read –Bhiwadi factory fire: भिवाड़ी हादसा: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। (Barabanki) कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल में अनुशासन, कार्यकुशलता और फिटनेस को और अधिक मजबूत बनाना रहा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें