Barabanki News: बाराबंकी थाना फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत फतेहपुर-महमूदाबाद रोड से तालगांव मोड़ पर हुई पुलिस मुठभेड़ में 02 घायल अभियुक्तों सहित कुल 03 बदमाशों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में विगत दिनों में हुई चोरी/लूट की घटनाओं को लेकर दिनांक 17.09.2023 की रात्रि को स्वाट टीम व थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान थाना फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत फतेहपुर-महमूदाबाद रोड से तालगांव मोड़ पर पुलिस टीम को दो मोटरसाइकिल पर 04 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिसे पुलिस टीम द्वारा चेक करने का प्रयास किया गया तो पुलिस को नजदीक देख कर मोटरसाइकिल सवार बदमाश हमलावर हो गये व बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गये । घायल/गिरफ्तार अभियुक्त 1. शिवा सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम खालिसपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी 2. श्रीराम उर्फ बाबू पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी ग्राम अतरौरा मजरे बहादुरपुर थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तथा अभियुक्त सचिन यादव पुत्र दिनेश निवासी ग्राम गोपालपुर थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण द्वारा प्रयोग में लाई गयी मोटरसाइकिल UP 41 BD 0843 बरामद की गयी जिसका प्रयोग लूट/चोरी की अन्य घटनाओं में किया गया है । अन्य फरार 01 बदमाश की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है । गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से कुल 13000/- रूपये नकद व 02 अदद तमंचा .315 बोर मय दो खोखा तथा दो जिंदा कारतूस व 01 अदद तमंचा .12 बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। आरम्भिक जांच से ज्ञात हुआ है कि अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 07.09.2023 को थाना फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत तथा दिनो
रिपोर्ट- रवि मिश्रा
https://youtu.be/VcMWYkzbi0k?si=jgYIDiyE67_1iGrb










