Barabanki News: लेखपाल पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश! पराली जलाने से था रोका, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Barabanki News: लेखपाल पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश! पराली जलाने से था रोका, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News: उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। किसान अपनी मनमानी कर रहे हैं। बाराबंकी जिले में हद तो तब हो गई जब किसान को पराली जलाने से रोकने आए क्षेत्रीय लेखपाल पर कथित तौर पर किसान ने ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, लेखपाल द्वारा जो किसान पर ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप लगाया गया है वह इस वीडियो में साफ तौर पर दिखाई नहीं दे रहा है। हल्का लेखपाल ने किसान पर ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने पर तहरीर दी है। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

पूरी घटना बाराबंकी जिले के सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के कटका गांव की है। इस गांव के लेखपाल ज्ञान प्रकाश पाण्डे ने स्थानीय रामनगर थाने की पुलिस को एक वीडियो और तहरीर देते हुए गांव के रहने वाले शमसेर पुत्र नूर मोहम्मद व मुइनुददीन पुत्र सनशेर पर पराली जलाने से रोकने पर भद्दी-भद्दी गालियां देने और ट्रैक्टर चढ़ा कर जान से मारने का आरोप लगाया है।

Barabanki News: ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने का किया प्रयास

लेखपाल द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि कटका गांव के ग्रामीणों द्वारा मुझे बताया गया कि शमसेर पुत्र नूर मोहम्मद व मुइनुददीन पुत्र सनशेर अपने खेत में पराली जला रहे हैं। इसकी सूचना पर जब मैं मौके पर पहुंचा और इन लोगों को पराली जलाने से रोका। इस पर दोनों ने मुझे मां बहन की भद्दी-भद्दी गालियां दी, मेरे सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए और जिस ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे वह ट्रैक्टर मुझ पर चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया।

लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पर्यावरणविदों का कहना है कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है। इससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है। इसके अलावा, पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरता भी कम होती है। उत्तर प्रदेश सरकार ने पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए कई कदम उठाए हैं। सरकार ने पराली जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी बात कही है।

https://youtu.be/GWVM4OMcCQs?si=LG0RmJqbPAKTmUUQ

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें